IPL 2026 Update: सीएसके का फिर बुरा हाल, अगले सीजन से इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
कुछ ने बुरी तरह निराश भी करने का काम किया है. आईपीए 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सीएसके कुछ खिलाड़ियों का पत्ता काट सकती है. पांच ऐसे खिकाड़ी हैं जिनकी सीएसके से छुट्टी होनी तय मानी जा रही है. प्रशांत वीर का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है.
IPL 2026
Players CSK Can Release: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 सेशन भी किसी अभिशाप की तरह रहा है. अपने लीग स्टेज में भी सीएसके की टीम बाहर हो चुकी है, जिससे फैंस और खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ सीएसके की टीम ने कुछ मैचों में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया, जिन्होंने फैंस को प्रभावित किया है.
कुछ ने बुरी तरह निराश भी करने का काम किया है. आईपीए 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सीएसके कुछ खिलाड़ियों का पत्ता काट सकती है. पांच ऐसे खिकाड़ी हैं जिनकी सीएसके से छुट्टी होनी तय मानी जा रही है. प्रशांत वीर का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है. उन्होंने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदने का काम किया था. लेकिन उनके प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट काफी निराश है. 6 मैचों में उन्होंने मात्र 90 रन बनाए.
मैट शॉर्ट की हो सकती छुट्टी
सीएसके के बल्लेबाज मैट शॉर्ट के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने 3 मैच खेले और मात्र 60 रन बनाने में सफल हुए हैं. सीएसके उन्हें रिलीज करके अपना पर्स खाली करना चाहेगी. उनकी जगह ऑक्शन में वो किसी अन्य खिलाड़ी पर निवेश कर सकेंगे.
कार्तिक शर्मा हो सकते रिटेन
कार्तिक शर्मा को सीएसके रिटेन कर सकती है. उनके लिए यह सीजन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने अपने 11 मुकाबलों में 295 रन बनाने का काम किया है. कार्तिक 14.20 करोड़ की भारी राशि में सीएसके का हिस्सा बने थे. मैनेजमेंट उन्हें रिलीज करके मिनी ऑक्शन में कम कीमत पर दोबारा खरीदने की कोशिश कर सकती है.
स्पेंसर जॉनसन
क्या आपको पता है कि स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में लाने के रूप में शामिल किया गया था. लेकिन वो आधे से ज्यादा मैच नहीं खेल पाए. जॉनसन ने IPL 2026 में 3 मैच खेले और मात्र दो विकेट झटकने में सफल हुए. CSK द्वारा उन्हें रिलीज किया जा सकता है.
मैट हेनरी
मैट हेनरी IPL 2026 में अपनी गेंदबाजी से छाप नहीं छोड़ पाए. उन्होंने कुल तीन मैच खेले और 2 विकेट हासिल किए. हेनरी को 2 करोड़ रुपये में CSK ने खरीदा था और पर्स खाली करने के लिए उन्हें रिलीज किया जा सकता है.
Write a Comment