Home Haryana Haryana Municipal Election Results 2025:10 में से 9...
Haryana Hindi News

Haryana Municipal Election Results 2025:10 में से 9 पर BJP के दबदबा,कांग्रेस को मिला बड़ा झटका,पूर्व मुख्यमंत्री ने बताई बीजेपी के जीत की बड़ी वजह

CompressJPEG.Online_img(1280×720) – 2025-03-12T211213.032

Haryana Municipal Election Results: हरियाणा में निकाय चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को आए हैं। हरियाणा में 8 नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के चुनाव हुए थे। हम आपको बता दें कि अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर पद के उपचुनाव भी हुए थे। चुनाव से पहले हरियाणा के निकाय चुनाव के 10 सीटों पर 6 जगहों पर बीजेपी का दबदबा था,2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं। मानेसर नगर निगम नया बना है। यहां पहली बार मेयर का चुनाव हुआ है। पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी जगह 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत में 9 मार्च को वोट डाले गए थे।

10 में से 9 पर BJP के दबदबा,कांग्रेस को मिला बड़ा झटका,पूर्व मुख्यमंत्री ने बताई बीजेपी के जीत की बड़ी वजह
10 में से 9 पर BJP के दबदबा,कांग्रेस को मिला बड़ा झटका,पूर्व मुख्यमंत्री ने बताई बीजेपी के जीत की बड़ी वजह

हरियाणा के निकाय चुनाव में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

हरियाणा में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में कांग्रेस को झटका दिया है। मेयर चुनाव में बीजेपी ने 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस खाता खोलने में भी नाकामयाब रही। वहीं म्युनिसिपल काउंसिल और म्युनिसिपल कमेटियों में भी कुछ एक छोड़कर अधिकांश में बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस ने इस चुनाव में खराब प्रदर्शन किया है। कई सीटों पर उसके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर भी नहीं है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत पर कहा कि कांग्रेस ने पहले ही अपने हथियार डाल दिए थे। उन्होंने कहा,”यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की अच्छी नीतियों का परिणाम है। अब हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार शहरों का विकास करवाएगी और देश को विकसित भारत बनाने में हरियाणा के शहर भी अहम भूमिका निभाएंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताई बीजेपी के जीत की बड़ी वजह

कांग्रेस को मिली इस बड़ी हार पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले कई चुनावों में भी इन नगर निगमों में बीजेपी ही जीती थी। उन्होंने कहा कि मैंने तो इन चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था।साथ ही हुड्डा ने कहा कि इन चुनाव नतीजों से कांग्रेस विधायक दल नेता के चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम आपको बता दें इस बार कांग्रेस को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भी हार मिली है।

इसे भी पढ़ें – Bihar Politics : 16 मार्च से कांग्रेस की पलायन रोको,नौकरी दो यात्रा शुरु,जानें कांग्रेस की पूरी तैयारी

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted