युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा कारनामा, इतिहास में पहली बार CSK की हुई ऐसी हालत

Priyanshu Meena
3 Min Read
Chahal Vs Dhoni
Chahal Vs Dhoni

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के एक जबरदस्त मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो आज तक कोई भी नहीं कर सका था। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ हैट्रिक ली, बल्कि एक ही ओवर में कुल 4 विकेट झटककर पंजाब की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

धोनी से शुरू हुआ तूफान, हैट्रिक पर खत्म

मैच का 19वां ओवर चल रहा था। चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी और स्कोर बोर्ड पर तेज़ी से रन चढ़ रहे थे। चहल गेंदबाज़ी करने आए। पहली ही गेंद वाइड हो गई, फिर सामने थे खुद महेंद्र सिंह धोनी। अगली गेंद पर धोनी ने जोरदार छक्का जड़ दिया, जिससे मैदान में शोर गूंज उठा।

लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो चहल के नाम इतिहास में दर्ज हो गया। धोनी को उन्होंने अगली ही गेंद पर चलता किया। फिर चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट किया। इसके बाद लगातार दो गेंदों पर अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन भेजते ही चहल ने हैट्रिक पूरी कर दी।

IPL में दूसरी हैट्रिक, अब इतिहास के पन्नों में नाम

यह युजवेंद्र चहल की आईपीएल करियर की दूसरी हैट्रिक थी। इससे पहले 2022 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। तब उनके श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस शिकार बने थे

अब चहल आईपीएल में दो हैट्रिक लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। उनसे ऊपर हैं केवल अमित मिश्रा, जिनके नाम 3 हैट्रिक दर्ज हैं। वहीं, युवराज सिंह के साथ चहल अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

CSK के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज

सबसे खास बात यह है कि आईपीएल इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज CSK के खिलाफ हैट्रिक नहीं ले पाया था, लेकिन चहल ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज़ भी बन चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *