27 करोड़ लेकर टीम पर बोझ बने ऋषभ पंत, IPL 2025 में बनाया ये घटिया रिकॉर्ड - Times Bull
G o o g l e Preferences

27 करोड़ लेकर टीम पर बोझ बने ऋषभ पंत, IPL 2025 में बनाया ये घटिया रिकॉर्ड

Priyanshu Meena
May 20, 2025 at 5:20 PM IST

नई दिल्ली: IPL 2025 में ऋषभ पंत ने जो प्रदर्शन किया है, वह आने वाले कई सालों तक क्रिकेट फैंस की यादों में रहेगा। पंत से हर मैच से पहले उम्मीद रहती थी कि इस बार वे बड़ा धमाका करेंगे, लेकिन कई बार उनकी बल्लेबाजी कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती रही। खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ पंत ने काफी निराश किया, और साथ ही अपने कैप्टेंसी रिकॉर्ड को भी एक नए निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत

पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में जब पंत पहली बार नीलामी में उतरे, तो उनकी कीमत आसमान छू गई। कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थीं, लेकिन आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर पंत को अपने टीम में शामिल किया। यह राशि आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा है, जिससे पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर आ गए।

11 पारियों में सिर्फ 135 रन, प्रदर्शन से फैंस हैं निराश

अब तक इस सीजन में पंत ने कुल 11 पारियां खेली हैं, जिनमें उन्होंने केवल 135 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी में खास कोई चमक नहीं दिखी, सिर्फ एक ही अर्धशतक बना पाए, जो टीम की हार के बावजूद था। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन दो मैच पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। भले ही टीम अपने बाकी के दो मैच जीत ले, लेकिन प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।

भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे खराब औसत

ऋषभ पंत का इस सीजन का बल्लेबाजी औसत मात्र 12.27 है। यह औसत आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय कप्तान का सबसे खराब औसत साबित हो सकता है। अगर हम पूरे आईपीएल के कप्तानों की बात करें तो यह दूसरे सबसे खराब औसत के करीब है। इससे पहले साल 2021 में केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन का औसत 11.08 था। पंत अगर बचे हुए मैचों में थोड़े रन बना लेते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके नाम नहीं जुड़ पाएगा। लेकिन यदि वे फिर से अच्छे रन नहीं बना पाए तो उनका नाम आईपीएल के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कप्तानों में दर्ज हो जाएगा।

ऋषभ पंत पर उम्मीदें बहुत बड़ी थीं, लेकिन यह सीजन उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है। उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। आईपीएल में उनकी यह फॉर्म टीम के लिए भी चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि पंत अपने बाकी मैचों में अपनी छवि सुधार पाते हैं या नहीं।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES