Skip to content
Home Cricket MI vs DC: सूर्यकुमार यादव बने रिकॉर्ड मशीन,...
Cricket

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव बने रिकॉर्ड मशीन, IPL में तेंदुलकर को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड किया टच

Article Highlights

Key Takeaways
  • सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में रचा इतिहास
  • सचिन तेंदुलकर का आईपीएल रिकॉर्ड टूटा
Sky (4)

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 59 रनों से करारी शिकस्त दी और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया। उन्होंने नाबाद 43 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी शानदार पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 121 रन ही बना पाई।

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में रचा इतिहास

सूर्यकुमार यादव ने इस पारी के साथ टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है। उन्होंने लगातार 13 टी-20 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है। यह रिकॉर्ड पहले दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा के नाम था, जिन्होंने 2019-20 में यह कारनामा किया था। सूर्या अब इस रिकॉर्ड को साझा करते हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार 25+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

13* – सूर्यकुमार यादव (2025)

13 – टेम्बा बावुमा (2019-20)

11 – ब्रैड हॉज (2005-07)

11 – जैक्स रूडोल्फ (2014-15)

11 – कुमार संगकारा (2015)

11 – क्रिस लिन (2023-24)

11 – काइल मेयर्स (2024)

सचिन तेंदुलकर का आईपीएल रिकॉर्ड टूटा

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब जितने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अब तक उन्होंने 9 बार यह खिताब जीता है, जबकि सचिन के नाम 8 खिताब हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास है, जिन्होंने 17 बार यह सम्मान हासिल किया।

मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ी

17 – रोहित शर्मा

14 – कीरोन पोलार्ड

10 – जसप्रीत बुमराह

9* – सूर्यकुमार यादव

8 – सचिन तेंदुलकर

7 – अंबाती रायडू

6 – हरभजन सिंह

6 – लसिथ मलिंगा

6 – हार्दिक पंड्या

आईपीएल में लगातार 25+ रन बनाने का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के एक सीजन में लगातार 13 बार 25+ रन बनाने का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है। यह रिकॉर्ड पहले केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और मजबूत स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से टीम ने 180 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का लक्ष्य बड़ा था, लेकिन उनकी टीम 121 रन ही बना सकी और मुंबई ने 59 रनों से जीत दर्ज की।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted