SIP: आज के समय सभी लोग खूब सारी कमाई करना चाहते हैं। इसके लिए वो अलग-अलग तरीके अपनाने के लिए तैयार रहते हैं। यानी किसी भी रास्ते पर जाने को तैयार रहते हैं, लेकिन बस ये चाहते हैं कि मोटी कमाई हो। अब अगर आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि हम आपको करोड़पति बनने का फॉर्मूला बताते हैं। ये फॉर्मूला काफी आसान है, लेकिन आपको इसी के मुताबिक काम करना होगा। इस फॉर्मूले को फॉलो करके आप धीरे-धीरे करोड़पति बन ही जाएंगे। हालांकि इसमें कुछ समय जरूर लगेगा। यह फॉर्मूला SIP है और इसमें एक योजना के साथ निवेश करना होगा। इसके बाद आगे जाकर आप करोड़ों रुपये जमा कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला! GST में हटेगी 12% स्लैब, कारोबारियों को मिलेगी ये बड़ी राहत, जानिए

अभी की बात करें तो सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी (SIP) काफी चर्चा में है। लोग अब SIP के जरिए म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं। SIP में  कंपाउंडिंग इंटरेस्‍ट का लाभ मिलता है और निवेश पर 12 फीसदी से 15 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। यानी आप इसमें पैसा निवेश करेंगे तो आपका पैसा काफी तेजी से बढ़ेगा। हालांकि आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। आपको कंपाउंडिंग के नियम 8-4-3-2 को अपनाना होगा।

क्या है 8-4-3-2 नियम

SIP के 8-4-3-2 नियम की बात करें तो इसमें 4 फेज होते हैं, जिसके अनुसार निवेश करना होगा। जैसे कि इसमें पहला फेज 8 साल का होगा। दूसरा फेज 4 साल का होगा। तीसरा फेज 3 साल का होगा और चौथा फेज 2 साल का होगा। यानी आपको SIP में स्टैप बॉय स्टेप 8 साल के बाद 4 साल, 4 साल के बाद 3 और 3 साल के बाद 2 साल के लिए निवेश करना होगा। अब इसमें कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा मिलता है तो जैसे साल बढ़ेंगे वैसे-वैसे रिटर्न को ग्रोथ बढ़ती जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan PTET Result 2025: Check Official Website, Cut-off, and Counseling Updates

आप कैलकुलेशन को समझें

अब मान लीजिए आप SIP में हर महीने 3000 रुपये निवेश करते हैं, जो कि पहले 8 साल के लिए होगा। 8 साल में करीब 28,80,000 रुपये निवेश हो जाएंगे। अब 8 साल में रिटर्न मिलने के बाद SIP की कुल रकम 48.46 लाख रुपये तक होगी। अब आगे 4 साल के लिए निवेश यानी 1 से 12 साल तक निवेश करने पर SIP की कुल रकम 96.68 लाख रुपये तक होगी। इसके बाद आगे 3 साल के लिए निवेश यानी 1 से 15 साल तक निवेश करने पर SIP की कुल रकम 2 करोड़ रुपये तक होगी। इस तरह आप 17 साल में 2 करोड़ का फंड बना लेंगे।