DA Hike: केंद्र सरकार ने पिछले महीने करीब 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2% की बढ़ोतरी कर इसे 55% कर दिया था। इस फैसले के बाद कई राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है। गौर करने वाली बात यह है कि यह 2% की बढ़ोतरी पिछले 78 महीनों में सबसे कम डीए बढ़ोतरी थी।

लेकिन अब इस कैलेंडर

लेकिन अब इस कैलेंडर वर्ष 2025 के पहले तीन महीनों में महंगाई में और गिरावट से पता चलता है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 2 फीसदी से कम या शून्य डीए बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। और यह भी संभव है कि डीए में कोई बढ़ोतरी न हो।

यह खबर उन करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों

यह खबर उन करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए निराशाजनक होगी, जो जुलाई-दिसंबर 2025 में महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। यह 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी डीए संशोधन होगा, जो इस साल 31 दिसंबर को अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा करेगा।

अगर जुलाई-दिसंबर 2025

अगर जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी नहीं हुई तो करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को निराशा हो सकती है. फिलहाल जनवरी और फरवरी के आंकड़े जारी हुए हैं, जिससे आंकड़ा 143.0 पर पहुंच गया है. हालांकि, मार्च से जून के आंकड़े आना बाकी हैं.

इन बचे हुए महीनों के आंकड़ों के आधार पर ही तय होगा कि जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी. क्या जुलाई 2025 में फिर से DA में कम बढ़ोतरी होगी? मार्च में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और राहत में 2% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद DA 55 फीसदी हो गया है.

यह बढ़ोतरी 78 महीनों में सबसे कम

हालांकि, यह बढ़ोतरी 78 महीनों में सबसे कम है. क्योंकि पहले आमतौर पर 3-4% की बढ़ोतरी होती थी. अब अगला डीए जुलाई 2025 से लागू होगा, जो जनवरी से जून 2025 तक के महंगाई के आंकड़ों पर आधारित होगा। जनवरी 2025 में AICPI इंडेक्स 143.2 था, लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया।

हालांकि, मार्च में यह 2 अंक बढ़कर

हालांकि, मार्च में यह 2 अंक बढ़कर 143.0 पर पहुंच गया। मार्च 2025 में CPI आधारित खुदरा महंगाई दर 5 साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई, जबकि फरवरी में यह 3.61 प्रतिशत थी। अगर यह ट्रेंड जारी रहा और अगले 3 महीनों में AICPI अंक बढ़ते हैं, तो 3 प्रतिशत की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन अगर अंक गिरते हैं, तो अगली बार हमें 2 प्रतिशत से कम DA बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *