AC Tips: सस्ते में AC खरीदने का अच्छा मौका! इस जगह पर मिल रहा 55% का डिस्काउंट

AC Tips: उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। वहीं, गर्म हवाओं ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर की मांग भी तेज़ी से बढ़ी है।

अगर आप अपने घर के लिए नया AC खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक ऐसा ऑफर लेकर आया है, जो गर्मियों में आपकी नींद उड़ा देगा। Amazon और Flipkart दोनों ही इस समय 1.5 टन के स्प्लिट AC पर भारी छूट दे रहे हैं।

आप इस समय Flipkart और Amazon से Voltas, Blue Star, Samsung, LG, Realme, Motorola, Daikin, Hitachi और Lloyd जैसे ब्रैंड के स्प्लिट AC बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए आपको Flipkart पर 1.5 टन के स्प्लिट AC पर मिल रहे कुछ शानदार ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

स्प्लिट एसी की कीमत में भारी गिरावट

ब्लू स्टार 1.5 टन स्प्लिट एसी: मॉडल नंबर IC318YNUS वाले ब्लू स्टार के 1.5 टन स्प्लिट एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 64,250 रुपये है। इस स्प्लिट एसी को आप 41% की छूट पर सिर्फ 37,490 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आपको बता दें कि यह एक इनवर्टर एसी है जो बिजली की खपत कम करेगा और बिजली का बिल भी कम आएगा। एक्सचेंज ऑफर में आप अतिरिक्त बचत भी कर पाएंगे।

व्हर्लपूल 1.5 टन स्प्लिट एसी:

व्हर्लपूल के जिस स्प्लिट एसी पर फ्लिपकार्ट छूट दे रहा है उसका मॉडल नंबर मैजिकूल कन्वर्ट प्रो 3S INV (N) I/O है। इस 1.5 टन स्प्लिट एसी की कीमत 64,600 रुपये है। इस पर फिलहाल 49% की छूट मिल रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 32,890 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

हायर 1.5 टन स्प्लिट एसी:

हायर के इस 1.5 टन स्प्लिट एसी की कीमत 71,000 रुपये है। कंपनी इस पर फिलहाल 42% का डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के बाद इसकी कीमत अब सिर्फ 40,490 रुपये रह गई है। आपको बता दें कि यह 5 स्टार इनवर्टर एसी है, जिसकी वजह से यह एसी 10-12 घंटे चलने के बाद भी बहुत कम बिजली की खपत करेगा।

एलजी 1.5 टन स्प्लिट एसी:

एलजी 1.5 टन स्प्लिट एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 84,990 रुपये है, लेकिन अभी बिग बचत डेज़ सेल पर इस एसी पर 55% का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 37,990 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस एयर कंडीशनर पर AI सपोर्ट भी दिया है। इसके साथ ही यह डुअल इनवर्टर फीचर के साथ आता है।

Realme 1.5 ton Split AC:

Realme के 1.5 टन 5 स्टार इनवर्टर स्प्लिट AC की कीमत 66,999 रुपये है। कंपनी इस पर फिलहाल ग्राहकों को 50% का डिस्काउंट दे रही है। ऑफर का फायदा उठाकर आप इसे अभी सिर्फ 32,990 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस एयर कंडीशनर पर आपको वाईफाई कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Follow on Google