Skip to content

EPFO Update: एटीएम और यूपीआई से पीएफ निकालने की सुविधा जल्द होगी शुरू! जानें अपडेट

बदलते जमाने की रफ्तार और डिजिटलाइजेशन के दौर में अब सुविधाएं आसान होती जा रही हैं. क्या आपको पता है कि अब एटीएम और यूपीआई के जरिए भी पीएफ की राशि निकाली जा सकेगी.

EPFO Update: पीएफ निकालने के लिए पहले कर्मचारियों को क्लेम करना होता है, जिसके बाद भी अगर डॉक्यूमेंट्स में कोई कमी रह गई तो यह कैंसिल हो जाता है. इससे पीएफ कर्मचारियों को राशि निकालने के लिए धक्के खाने पड़ते हैं. बदलते जमाने की रफ्तार और डिजिटलाइजेशन के दौर में अब सुविधाएं आसान होती जा रही हैं. क्या आपको पता है कि अब एटीएम और यूपीआई के जरिए भी पीएफ की राशि निकाली जा सकेगी.

यह सुनकर आप चौंक रहे होंगे, लेकिन सौ फीसदी सच है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से जल्द ही इस सुविधा का संचालन किया जाएगा. फिर आसानी से पीएफ की राशि एटीएम और यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे. इससे क्लेम करने का काम खत्म हो जाएगा.

जल्द खत्म होगा इंतजार

पीएफ की राशि एटीएम और यूपीआई से निकालने की सुविधा शुरू होने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. तीन दिन पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी शेयर की है. यूपीआई के जरिए पीएफ की निकासी सुविधा मिलने से क्लेम दाखिल करने और प्रोसेसिंग के लिए कई दिनों तक इंतजार खत्म हो जाएगा.

इसके बजाय ईपीएफओ सदस्य जल्द ही पीएफ खाते में जमा पैसे सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे. केंद्र सरकार के अनुसार, अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, जल्द अपने फोन पर कुछ ही टैप करके PF Withdrawal करने का काम किया जा सकेगा. फिलहाल EPFO के सदस्यों को आमतौर पर अपने पीएफ के पैसे निकालने के लिए निकासी के दावे दाखिल करने पड़ते हैं और इसका प्रोसेस ऐसा है जो धीमा और कागजी कार्रवाई से भरा हुआ होता है.

कैसे काम करेगी नई सुविधा

ईपीफओ की नई सुविधा काफी सरल व सामान्य होगी. पीएफ को यूपीआई और एटीएम से आसानी से निकाला जा सकेगा. इसके तहत पीएफ खाते का एक निश्चित हिस्सा फ्रीज रहने की संभावना है. शेष राशि के एक बड़े हिस्से को यूपीआई से जुड़े बैंक खातों के जरिए निकालने की इजाज़त भी दी जा सकती है.

वहीं, कथित तौर पर ग्राहक बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए, अपने यूपीआई पिन का उपयोग भी करने का काम कर सकेंगे. एक बार पैसा बैंक खाते में पहुँच जाने के बाद, सदस्य इसका उपयोग स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं. इतना ही नहीं, ईपीएफओ जल्द ही व्हाट्सएप पर भी सुविधा शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation