America Vs Iran: मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव! डोनाल्ड ट्रंप ने कही ऐसी बात कि चौंक जाएंगे आप
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक राहत भरी जानकारी लोगों के लिए साझा की है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है. इसलिए वे अब ईरान से जवाब मिलने का कुछ दिनों तक इंतजार करेंगे. मतलब जवाब आने तक अमेरिका किसी भी तरह का तनाव नहीं बनाएगा.
Donald Trump
America Vs Iran: पश्चिमी एशिया में अभी भी तनाव वाली चैन ढीली नहीं पड़ी है, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. हां, इतना जरूर है कि अब बीच का रास्ता निकालने की कोशिशें तेजी से आगे बढ़ रही हैं. फिलहाल तो युद्ध रुका हुआ है, लेकिन होर्मुज वाले रास्ते पर अभी भी तनाव है, जिससे दुनियाभर का कारोबार चौपट होता जा रहा है.
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक राहत भरी जानकारी लोगों के लिए साझा की है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है. इसलिए वे अब ईरान से जवाब मिलने का कुछ दिनों तक इंतजार करेंगे. मतलब जवाब आने तक अमेरिका किसी भी तरह का तनाव नहीं बनाएगा.
जानिए क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से तनाव को लेकर एक बड़ी बात कही है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि या तो कोई ठोस डील होगी या फिर अमेरिका कोई ‘कड़ा कदम उठाएगा. इसके आगे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘वह ज्यादा लोगों की जान जाते हुए नहीं देखना चाहते, इसलिए वे जल्दबाजी में नहीं हैं और ईरान के जवाब का कुछ दिन इंतजार करेंगे.
उन्होंने साफ किया, ‘अगर हमें सही जवाब नहीं मिले, तो सैन्य कार्रवाई बहुत तेजी से होगी. हमारी तैयारी पूरी है. हमें ईरान से 100 फीसदी सही जवाब की जरूरत है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह ईरान पर हवाई हमले का आदेश देने से केवल ‘एक घंटे की दूरी’ पर थे, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया.
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं की अपील के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. खाड़ी देशों के नेताओं ने उनको भरोसा दिलाया है कि गंभीर बातचीत चल रही है और एक ऐसी डील जरूर होगी, जिसमें ईरान के परमाणु हथियार न बनाने की गारंटी भी शामिल हो सकेगी.
ईरान ने किया पलटवार
डोनाल्ड ट्रंप के चेतावनी भरे लहजे को देखते हुए ईरान ने भी अपना बयान जारी कर अपने इरादे जाहिर कर दिए. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनकी तरफ से बातचीत के सभी रास्ते खुले हैं. इसके आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दबाव डालकर ईरान को सरेंडर करने पर मजबूर करना सिर्फ एक भ्रम है.
पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ईरान ने हमेशा अपने वादों को निभाया है और युद्ध टालने की कोशिश की है. उन्होंने कहा, ‘डिप्लोमेसी में आपसी सम्मान, युद्ध की तुलना में कहीं ज्यादा समझदारी भरा, सुरक्षित और टिकाऊ रास्ता है.’
Write a Comment