Hindi News

LPG Price Today: महंगा होने जा रहा गैस सिलेंडर, इन शहरों में चेक करें आज कितनी कीमत?

अब इस तनाव का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है, क्योंकि होर्मुज गलियारा बाधित होने से कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. भारत...

Today on May 21: अमेरिका और ईरान ( and Iran) के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. अब इस तनाव का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है, क्योंकि होर्मुज गलियारा बाधित होने से कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. भारत में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि बीते एक सप्ताह के भीतर पेट्रोल-डीजल करीब 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं.

इतना ही नहीं, घरेलू सिलेंडर के महंगा होने की भी स्थिति बन रही है. सरकार पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 993 रुपये तक की बढ़ोतरी कर चुकी है. अगर अब घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ तो फिर ग्राहकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगना तय है. गुरुवार को रसोई व कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आपके शहर में कितने रुपये है, नीचे चेक कर सकते हैं.

इन महानगरों में चेक करें गैस सिलेंडर की कीमत

देश की राजधानी नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913.0 रुपये तक दर्ज की जा रही है. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3071.5 रुपये तक चल रही है. मुंबई में घरेलू सिलेंडर का भाव 912.5 रुपये तक ट्रेंड करता दिख रहा है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर का रेट मात्र 3024.0 रुपये तक में ट्रेंड कर रहा है.

कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 939.0 रुपये में मिल रहा है. यहां कमर्शियल सिलेंडर ग्राहकों को कुल 3202.5 रुपये तक में मिल रहा है. चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 928.5 रुपये रुपये तक में ट्रेंड करती दिख रही है. कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3237.0 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है. बेंगलुरु में रसोई गैस सिलेंडर का रेट 915.5 रुपये में मिल रहा है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 3152.0 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है.

हैदराबाद में रसोई गैस सिलेंडर 905.0 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर का भाव 2176.5 रुपये तक में चल रहा है. अहमदाबाद में रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस 920.0 रुपये तक में ट्रेंड करता दिख रहा है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर का भाव 3091.0 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है.

असामन पर बिक रहा कच्चा तेल

जानकारी के लिए बता दें कि वैश्विक मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 109 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है. इससे पेट्रोल-डीजल इस हफ्ते करीब 3.90 रुपये महंगे हो गए हैं. अगला नंबर घरेलू एलपीजी का होने की संभावना है.

1 मई को कमर्शियल सिलेंडर पर करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे कीमत में अब 3000 के पार निकल चुकी है. शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में भी महंगाई और ईंधन की इन बढ़ती कीमतों पर समीक्षा होने की उम्मीद है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar