LPG Price Update: पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू सिलेंडर भी होगा महंगा! जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत?
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है. अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई से कोई भी देश ऐसा नहीं जो महंगाई से अछूता हो. भारतीय तेल कंपनियों ने भी शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.
Lpg Update
LPG Price Today on May 15: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है. अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई से कोई भी देश ऐसा नहीं जो महंगाई से अछूता हो. भारतीय तेल कंपनियों ने भी शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.
कमर्शियल सिलेंडर के रेट पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं. अब घरेलू सिलेंडर की बारी है. हर किसी के मन में सवाल है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कितना इजाफा होगा. उम्मीद है कि गैस कंपनियां भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. मौजूदा वक्त में देश के विभिन्न हिस्सों में गैस सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है.
कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल और सीएनजी?
भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज आम नागरिकों को बड़ा झटका दिया है. पेट्रोल और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए तो सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है. पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से अब भाड़ा भी महंगा हो जाएगा. इसका सीधा असर तमाम चीजों पर पड़ने जा रहा है.
अमेरिका और ईरान में तनाव से संकट के बादल
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से मिडिल ईस्ट से होने वाला कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है. देशभर में कच्चे तेल, LPG, CNG और PNG की कीमतों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के कारण ऊर्जा की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं. ईरान की तरफ से भेजा गया शांति प्रस्ताव की शर्तें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कचरा बताते हुए ठुकरा दी थीं.
जानिए क्या बढ़ सकती घरेलू सिलेंडर की कीमत
बाजार में जानकारों की मानें तो वित्तीय जानकारी के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में जल्द ही बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. भारत अपनी जरूरत का 55 फीसदी से अधिक एलपीजी बाहर से मंगाने का काम करता है.
मार्केट में कच्चे तेल के दाम 105-120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गगए इससे LPG के मुख्य घटक प्रोपेन और ब्यूटेन के आयात पर भी खर्च पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है. ऐसे में कीमतें बढ़ने की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं. अब कीमत में कितना इजाफा होगा, यह देखने वाली बात होगी. हमारी खबर आपको कैसी लगी, इसकी कमेंट सेक्शन में अपनी राय दे सकते हैं.
FAQs: People Also Ask
LPG Price Today on May 15: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है. अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई से कोई भी देश ऐसा नहीं जो महंगाई से अछूता हो. भारतीय तेल कंपनियों…
कमर्शियल सिलेंडर के रेट पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं. अब घरेलू सिलेंडर की बारी है. हर किसी के मन में सवाल है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कितना इजाफा होगा. उम्मीद है कि गैस कंपनियां भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये तक…
भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज आम नागरिकों को बड़ा झटका दिया है. पेट्रोल और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए तो सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है.…
अमेरिका और ईरान में तनाव से संकट के बादल
LPG Price Today on May 15: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है. अमेरिका और ईरान की इस लड़ाई से कोई भी देश ऐसा नहीं जो महंगाई से अछूता हो. भारतीय तेल कंपनियों…
Write a Comment