Hindi News

CNG Price Hike: भारत में फूटा महंगाई बम, पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी हुई महंगी, चेक करें रेट

वैश्विक स्तर (International Level) पर लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतों का असर अब आम भारतीयों की जेब पर भी पड़ने लगा है. 15 मई की सुबह आम नागरिकों...

Update: वैश्विक स्तर (International Level) पर लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतों का असर अब आम भारतीयों की जेब पर भी पड़ने लगा है. 15 मई की सुबह आम नागरिकों पर महंगाई पर तिहरा झटका लगा. पहले पेट्रोल-डीजल के दाम () में बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद अब सीएनजी के रेट में भी इजाफा (cng rate hike) कर दिया गया है.

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया गया है. इन कीमतों का सीधा प्रभाव आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा. अब सीएनजी की कीमतें बढ़कर 79 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. इससे पहले दिल्ली में सीएनजी 77 रुपये प्रति किलो तक बिक रही थी.

कंपनियों ने लागू की नई दरें

दिल्ली एनसीआर समेत देश के विभिन्न शहरों में भी सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो ग्राम तक की बढ़ोतरी कर दी है. दरअसल, भारत अपनी जरूरत का करीब 60 फीसदी प्राकृतिक गैस का आयात करता है. ईरान संकट की वजह से इसकी सप्लाई पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है.

इस बीच आईजीएल, एमजीएल समेत अन्य गैस कंपनियों ने कीतों में इजाफा कर दिया है. इस बीच कंपनियों का कहना है कि आयात की बढ़ी हुई लागत को देखते हुए मजबूरन ग्राहकों पर इसका बोझ डालना पड़ रहा है.

मुंबई में कितने रुपये हो गई सीएनजी की कीमत

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है. मुंबई में भी 2 रुपये महंगा हुआ था. जिसके बाद सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दी गई थी. सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से ही लागू हो चुकी हैं.

सरकार पहले ही चुकी थी इशारा

पीएम नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील से ही लगने लगा था कि जल्द ही भारत में महंगाई बम फूटने वाला है. इनके तुरंत बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने भी तेल और गैस के दाम बढ़ाए जाने की वकालत की थी.

पुरी और गवर्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि कंपनियों पर बढ़ते दबाव के चलते कीमतों को अब ज्यादा रोका नहीं जा सकता है. इसके तुरंत बाद शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar