14,999 रुपये वाले स्मार्टफोन पर 8,400 का डिस्काउंट! 24 घंटे तक चलाते रहेंगे फेसबुक तब भी बंद नहीं होगा हैंडसेट

Priyanka Singh
Redmi 10
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Flipkart Big Saving Days sale 2023: फ्लिपकार्ट पर इस समय ‘फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल’ का आयोजन किया गया है, जो 20 जनवरी तक जारी रहेगा। पांच दिनों की बिक्री के दौरान, फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन, कैमरा, होम अप्लायंसेज, फैशन एक्सेसरीज और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दे रहा है। इसके अतिरिक्त, खरीदार आईसीआईसीआई और सिटी बैंक कार्ड का उपयोग खरीदारी के दौरान करते हैं, तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जायेगा। ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही समय है। क्योंकि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कई ब्रांड के हैंडसेट को आधे से भी कम दाम में बेचा जा रहा है।

Advertisement

सेल के दौरान आपको कई स्मार्टफोन काफी सस्ते मिल रहे हैं। एक ऐसा ही स्मार्टफोन Redmi 10 भी है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर आपको तगड़ा फायदा हो सकता है। इस फोन को 40 % डिस्काउंट के बाद ₹8,999 में खरीदा जा सकता है। यह आपके लिए अच्छा सौदा साबित हो सकता है। तो आइये जानते हैं इसे सस्ते दाम में कैसे अपना बनाया जा सकता है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

Redmi 10 पर बड़ी छूट

Advertisement

फ्लिपकार्ट वेबसाइट के मुताबिक, रेडमी 10 के 64 GB स्टोरेज और 4 GB RAM की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन फिलहाल सेल के दौरान ₹40% के बाद इसे ₹8,999 में लिस्ट किया गया है। इस तरह ग्राहक 6 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर्स का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होने वाले हैं। आप फोन की कीमत को और भी अधिक कम कर सकते हैं। आप खरीदारी के दौरान Citi Credit Card और ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको 10 % का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जायेगा।

Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट पर आपको 5 % का कैशबैक भी मिल जायेगा। यदि आप एक साथ पूरा पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको उसकी भी चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आप हर महीने ₹312 EMI ऑफर के तहत भी इसे खरीद सकते हैं। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि आप फोन को 8,400 रुपये एक्सचेंज बोनस के तहत भी खरीद सकते हैं। हालांकि, इतना ऑफ आपको तभी मिलेगा जब आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन अच्छी होगी और मॉडल भी लेटेस्ट होगा।

Redmi 10 की खासियत

Redmi 10 स्मार्टफोन को 17 मार्च 2022 को भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 60 Hz रिफ्रेश रेट 6.70-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास से लैस है। Redmi 10 में प्रोसेसर के तौर पर एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह 4GB, 6GB RAM के साथ आता है। Redmi 10 Android 11 चलाता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है। आप इस स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज करके 2 दिन तक आराम से चला सकते हैं। Redmi 10 फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है।

जहां तक ​​​​कैमरों का सवाल है, Redmi 10 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसमें 5-मेगापिक्सल सेंसर है।

Redmi 10 स्मार्टफोन MIUI 13 Android 11 पर काम करता है। यह 64GB, 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। रेडमी 10 का माप 169.59 x 76.56 x 9.13 मिमी है और वजन 203.00 ग्राम है। कंपनी का ये स्मार्टफोन कैरेबियन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पैसिफिक ब्लू कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Redmi 10 फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, ब्लूटूथ v5.00, USB टाइप-सी, 3G और 4G सहित कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Redmi 10 फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

 

 

 

 

 

 

Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।