गेम खेलने वालों की मौज! अब भारत में भी डिलीवर होगा Red magic 9 Pro फोन, मार्केट में दे रहा कड़ी टक्कर

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Red Magic 9 Pro : क्या आप गेम खेलने के शौकीन हैं और आप गेमिंग वाला स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए यह एक अच्छी खबर हो सकती हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले Nubia ने अपने लेटेस्ट गेमिंग फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। जिसका नाम Red Magic 9 Pro हैं, जो एक गेमिंग फोन है।

इस पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन को अब कंपनी ने भारतीय लोगों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। इसमें आपको पावरफुल प्रोसेसर के साथ बढ़िया रैम और स्टोरेज भी मिल रही है। अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो लिए चलिए विस्तार से इसके बारे में बताते हैं।

Red Magic 9 Pro : क्या है इसकी कीमतें जानें

इसके कीमत की बात करें तो यह आपको दो स्टोरेज वेरिएंट में देखने को मिल रही है। वैश्विक मार्केंट में इसके 12GB/256GB स्टोरेज की कीमत 649 डॉलर यानी 54,038 रुपये है। जबकि इसके 16GB/512GB मॉडल की कीमत 799 डॉलर यानी 66,528 रुपये की है।

मगर भारत में इन डिवाइस को शिप कराने के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे देना होगा। वहीं आप इसे तीन कलर ब्लैक, Silver और Transparent वेरिएंट में खरीद सकते है।

Red Magic 9 Pro: जानें इसके स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- इस नए फोन में आपको 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर- Nubia के इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको 12GB RAM+256GB स्टोरेज और 16GB RAM+512GB स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा- कैमरा फीचर की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का फेसिंग कैमरा दिया है।

बैटरी- पावर के लिए इस हैंडसेट में 80W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh बैटरी दी गई है। इससे आपका मोबाइल फटाक से चार्ज हो जाएगा।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App