108 MP कैमरा के साथ भारत में महंगे फोन्स की औकात दिखाने आ रहा सस्ता डिवाइस! मिलेगा सॉलिड फीचर्स

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। पोको के फोन को मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। पोको के हैंडसेट सस्ते होने के साथ ही दमदार फीचर्स से भी लैस होते हैं। आपको मार्केट में पोको के एक से बढ़कर एक डिवाइस देखने को मिल जायेंगे। यदि आप पोको के यूजर्स हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।

पोको जल्द ही भारत में नियो ब्रांडिंग के साथ (Poco X6 Neo) पोको एक्स6 नियो लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी भी हैंडसेट की आधिकारिक तारीख के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन एक टिपस्टर ने इसकी संभावित लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा कर दिया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो पोको एक्स6 नियो को अगले महीवे पेश किया जा सकता है।

फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

पोको एक्स6 नियो: संभावित फीचर्स 

एक्स पर टिपस्टर संजू चौधरी (@saanjjjuuu) ने दावा किया कि पोको एक्स 6 नियो स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। इसे मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC चिप के साथ पेश किया जा सकता है।

कहा जाता है कि पोको X6 Neo स्मार्टफोन में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल किये जा सकते हैं।

यदि पोको एक्स6 नियो और रेडमी नोट 13आर प्रो वास्तव में एक रीब्रांडेड फोन है, तो इसमें समान स्पेसिफिकेशन भी देखने को मिल जायेंगे। Redmi Note 13R Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच (1,080×2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 SoC चिप के साथ आएगा। हैंडसेट 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 2-मेगापिक्सल शूटर के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App