OnePlus 12R की सेल हुए दोबारा लाइव! खरीदने से चूक गए थे घर लाएं अब सस्ते में

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: OnePlus 12R: ब्रांडेड कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए OnePlus 12 Series लॉन्च की है। इस सीरीज में कंपनी ने OnePlus 12 और OnePlus 12R को लॉन्च किया है। इस बीच OnePlus 12R की पहली सेल 6 फरवरी को लाइव हुई थी। जिसके बाद ये फोन आउट ऑफ स्टॉक हो चुका था। लेकिन आज इसे दोबारा सेल में लगाया गया है। अगर आप पहले इसे खरीदने से चूक गए थे तो अब आप इसे कम कीमत पर खरीद सकते है।

OnePlus 12R Discount Offer Sale

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

OnePlus 12R की खरीददारी करनी हैं तो इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये की है। जिसे 45999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

इस सेल में आप ग्राहक इसे 38,999 रुपये में खरीद सकते है। वहीं आपको ICICI बैंक और Onecard बैंक के साथ 1000 रुपये के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। इस फोन की खरीदारी करने पर आपको 4000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा सकता है। इन ऑफर्स के तहत आप इसे कम प्राइस में खरीद सकते हैं।

OnePlus 12R Specifications

–  इसमें आपको 6.78-इंच की AMOLED Pro XDR डिस्प्ले दी जा रही है।
– जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट साथ आती है।
– इसके साथ ही इसमें लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलता है। यानी पिछले मॉडल से तगड़ा प्रोसेसर मिल रहा है।
– जो 16GB तक LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
– कैमरे के तौर पर इस फोन में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है।
– सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का  कैमरा दिया गया है।
– पावर के लिए इस डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W की SUPERVOOC चार्जर के साथ आती है। ये 26 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देता है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App