नहीं हैं बजट? इन टिप्स को अपनाकर पुराने कूलर को बनाएं नए जैसा, नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Old Cooler Tips: गर्मियों के मौसम में बिना कूलर एसी या पंखे के बिना समय बिताना बहुत ही मुश्किल सा काम जो जाता है। अप्रैल के शुरू होते ही गर्मियों ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अधिकतर लोगों ने कूलर और पंखे को चलाना शुरू कर दिया है।

ऐसे समय में अगर आपके पास कोई पुराना कूलर है और वह कम हवा दे रहा है। आपका बजट हैं नहीं नया खरीदने का तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करते ही पुराना कूलर भी बढ़िया हवा देने लगेगा और आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

मोटर को करें चेक

कूलर के लिए सबसे जरूरी होता है उसका मोटर। अगर मोटर में कोई छोटी सी भी खराबी हो जाती तो इसका सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है। इसलिए आप सबसे पहले अपनी मोटर को अच्छे चेक करें। अगर इसमें कोई कमी दिखती है तो सही करवा सकते हैं या फिर नई मोटर से भी रिप्लेस कर सकते हैं।

जाली को बदल दें

पुराने कूलर में जाली बदलकर नए जैसे कूलर का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। पुराने कूलर की खराबी का असली वजह जाली का गल जाना या खराब होना होता है। इसलिए आपको नया कूलर खरीदने के बजाय थोड़े से पैसे खर्च कर नई जाली खरीद कर इसको और भी बढ़िया कर सकते हैं।

इसकी सर्विसिंग कराना रहेगा एकदम सही

गर्मियों के सीजन में कूलर ही आपका साथ देने वाला है। ऐसे में अगर आपको अपने पुराने कूलर में थोड़ी सी भी खराबी दिखती है तो आपको उसकी सर्विस जरूर करवा लेना चाहिए। अगर कमी को आप इग्नोर करते हैं तो यह बड़ी कमी में बदल सकती है। इसलिए इस पर गौर करना जरूरी है।

कूलर के पंप की करें देखभाल

कूलर में कम कूलिंग देने की बड़ी वजह इसका पंप होता है। अगर आपने अभी तक अपने कूलर के पंप को सालों से नहीं बदला है तो इस गर्मी में आपको बदल देना चाहिए ताकि इससे आपको अच्छी कूलिंग मिल सके। और गर्मियों में ठंडी हवा का पूरा मज़ा लूट सकते हैं।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App