Nirahua – Aamrapali Chemistry: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। भोजपुरी दर्शक दोनों ही स्टार्स को एक साथ खूब देखना खूब पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने अभी तक भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। इसी कड़ी में निरहुआ और आम्रपाली का एक नया गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है।
फैंस भी इस गाने पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में निरहुआ आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के साथ झूमते हुए दिखाई दिए हैं। यह गाना फिल्म राम लखन का है। जिसमें फूलों से सजे कमरे में निरहुआ और आम्रपाली दुबे कई बोल्ड सीन देते हैं हुआ नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-Samsung ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, फुल चार्ज में 3 दिन चलेगी बैटरी!
मजेदार बात तो यह है कि वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली अपने पति निरहुआ को रिझाने के लिए शरीर पर पानी गिराती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘मनबा ना राजा जब तू चीख लेबा’ इस बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को लगभग 2 साल पहले निरहुआ इंटरटेनमेंट पर रिलीज किया गया था। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने को खबर लिखें जाने तक कम से कम 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं कि निरहुआ आसमानी रंग के कुर्ते पजामे में बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे ग्रीन और ऑरेंज रंग की साड़ी में बेहद ही खूसबूरत नजर आ रही हैं।
यहां देखिये रोमांस से भरपूर वीडियो –