Lenovo ला रहा वर्ल्ड का Transparent Laptop, आने से पहले फीचर्स ने टेक मार्केट में मचाया बवाल

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Lenovo ThinkBook Transparent Laptop: लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress 2024) कार्यक्रम के पहले दिन ही अपने ग्राहकों को चौंका दिया है। क्योंकि आज कंपनी ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले लैपटॉप को पेश किया है।

आपको बता दें कि यह इवेंट 29 फरवरी तक चलने वाला है। अगर आप इस ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले लैपटॉप के बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए आपको इस अनोखे लैपटॉप की खासियत के बारे में यहां बताएं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले लेनोवो लैपटॉप की खासियत

स्पेन के बार्सेलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress 2024) में श्याओमी, वनप्लस, लिनोवो, एचएमडी जैसी कई कंपनियों ने हिस्सा लिया है। लेकिन वहीं आज इस इवेंट के पहले दिन ही लेनोवो ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट डिप्स्ले वाला लैपटॉप (world’s first transparent laptop) शोकेस किया।

ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले थिंकबुक नाम के इस लेनोवो लैपटॉप (Lenovo ThinkBook Transparent Display) में आपको 17.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले की ट्रांसपेरेंसी 55 फीसद तक की बताई जा रही है। इसके अलावा इसका रिजॉल्यूशन 720 पिक्सल का है।

लिनोवो के इस यूनिक लैपटॉप में ट्रांसपैरेंट की-बोर्ड एरिया (transparent keyboard area) मिलता है। साथ ही इसमें फ्लोटिंग फुटपैड डिजाइन (floating footpad design) भी दिया है।

मिलेगा खास फीचर

ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले के अलावा लेनोवो के इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड कंटेंट (AIGC) का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक की वजह से यूजर रियल वर्ल्ड ऑब्जेक्ट (real-world objects) यानी लोगों के साथ बातचीत भी कर सकेंगे।

लेनोवो ने पुष्टि की है कि थिंकबुक ट्रांसपेरेंट का डिस्प्ले पैनल माइक्रोएलईडी पर आधारित है। जिसके चलते स्क्रीन की ब्राइटनेस 1000 निट्स तक घटाई या बढ़ाई जा सकेगी। वहीं कंपनी ने अपने लैपटॉप को इस तरीके से डिजाइन किया है ताकि इनडोर और आउटडोर, दोनों ही तरह से यूजर इसकी स्क्रीन को सेट कर इस्तेमाल कर सकें।

अभी कंपनी ने इस मॉडल की झलक दिखाई है। लेकिन ये कब खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए आप ग्राहकों को लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी कंपनी इसे कब और कहां, कैसे लॉन्च करेंगी इसके लिए आपको रुकना होगा।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App