नई दिल्ली: Old Cooler Repair Tips: गर्मियां लगतार बढ़ती जा रही हैं और ऐसे में लोग कूलर का इस्तेमाल करने लगते हैं। हालांकि कई लोगों के पास कूलर रहते हैं, लेकिन उन्हें ये शिकायत रहती है कि उनका पुराना कूलर ठीक से काम नहीं करता है। अब जब ये पुराना कूलर कूलिंग नहीं देता है तो लोग इसे कबाड़ में फेक देते हैं। पर क्या आपको पता है ये कबाड़ा कूलर आपको बर्फीली ठंडी हवा दे सकता है। आप तपती गर्मी में भी पुराने कूलर से ठंडक पा सकते हैं।
ये चीजें चेक कर लें
अगर आपका कूलर पुराना है तो सबसे पहले पंप को चेक कर लें, क्योंकि यह अहम हिस्सा है, जिससे कूलर में हरा जगह पानी की सप्लाई होती है और इसकी वजह से कूलर ठंडी हवा देता है और कमरा भी ठंडा रहता है। अगर पंप बेकार हो तो आप मार्केट से 200 रुपये में खरीद सकते हैं। यह 1से 2 साल तक चल सकता है। अगर ये कूलर एक बार ख़राब हो जाए तो यह रिपेयर नहीं होता है। यह यूज एंड थ्रो पंप होता है। वैसे ये ज्यादा महंगा नहीं होता है और आप इसे आसानी खरीद सकते हैं।
1- मौजूदा समय में कूलर लिक्विड मार्केट में मिलते हैं। आप इसे वाटर टैंक में डाल सकते हैं, जिससे वाटर टैंक में कोई भी गंदगी जमा नहीं होती है और पानी साफ रहता है। इससे आपको ठंडक भी मिलेगी और आप बीमारियों और मच्छरों से भी बचे रहेंगे।
2- आपका कूलर ठंडी हवा नहीं देता है तो आप इसके फैन की सर्विसिंग समय रहते करते रहें, क्योंकि अगर नियमित सर्विसिंग नहीं होगी तो आपका कूलर बेकार हो जाएगा। जैसे ही गर्मी शुरू हो आप सर्विसिंग करवा सकते हैं। इससे पूरे सीजन आप आराम से कूलर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- ना हार्दिक ना ही नेहरा, इस शख्स की की वजह से गुजरात खेल रही है लगातार अपना दूसरा फाइनल
3- आप कूलर की बॉडी को चेक करवा लें। इसमें कहीं लीकेज की समस्या दिखे तो तुरंत रिपेयर करवा लें। अगर रिपेरिंग नहीं करवाते हैं तो कूलर ठीक से काम नहीं करेगा और आपको बेहतरीन कूलिंग नहीं मिलेगी।