Smartphone Tips: बार-बार हो जाता है फोन हैंग? डोंट वरी, इस सीक्रेट Setting को करते ही बुलेट की रफ्तार से दौड़ने लगेगा हैंडसेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। कभी-कभी फोन की धीमी रफ्तार (Mobile Phone Tips) या स्टोरेज भर जाने की वजह से हमारा फोन बहुत ही धीरे काम कर करने लग जाते है। ऐसे में यूजर्स बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाते हैं। इतना ही नहीं हैंडसेट (Reset Phone Tips) बहुत ही ज्यादा हैंग भी करने लग जाता है।

जब कभी जरूरी काम करते समय अचानक से फोन हैंग (How to Fix Phone Hanging Problem) हो जाने लगता है, तो लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को कई बार समझ ही नहीं आता कि क्या किया जाए। पुरानी बैटरी या स्टोरेज भर जाने से भी फोन की रफ्तार धीमी हो जाती है।

ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम यहां आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने फोन को बिल्कुल नया बना सकते हैं। तो आईये एक नजर डालते हैं:-

फोन रिसेट करने के फायदे:

  • फोन को नई शुरुआत: डिवाइस रिसेट करने से फोन बिल्कुल नए जैसा हो जाता है, मानो आपने अभी-अभी खरीदा हो।
  • बेकार ऐप्स की सफाई: कई बार अनचाही और बेकार ऐप्स फोन की स्पीड कम कर देती हैं। फोन रिसेट करने से ये सारी ऐप्स हट जाती हैं।
  • मैलवेयर से छुटकारा: अगर फोन में किसी तरह का वायरस या मैलवेयर है, तो वह भी रिसेट के साथ हट जाता है।
  • स्टोरेज साफ करना: फोन रिसेट करने से स्टोरेज पूरी तरह साफ हो जाता है और फोन पहले जैसा फुर्तीला हो जाता है।

कब करें फोन रिसेट?

  • जब आपके फोन की रफ्तार बहुत धीमी हो गई हो, तो आप उसे रिसेट कर सकते हैं।
  • स्टोरेज भर गया हो और कुछ भी नया डाउनलोड न हो पाए, तो ऐसी परिस्थिति में आप रिसेट कर सकते हैं।
  • फोन बेचना चाहते हैं और सभी निजी जानकारी मिटाना चाहते हैं, तो आप रिसेट कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बातें:

  • फोन रिसेट करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप जरूर लें, वरना आपका सालों पुराना डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जायेगा।
  • इस प्रक्रिया के लिए फोन में पर्याप्त बैटरी जरूरी है।

ये रहा फोन रिसेट करने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले सेटिंग्स ऐप में जाएं।
  2. इसके बाद सिस्टम (System)ऑप्शन  चुनें।
  3. थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, वहां आपको रीसेट (Reset) का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अब सभी डेटा मिटाएं (Erase all data) या फैक्ट्री रीसेट (Factory reset) वाले ऑप्शन का चुनाव करें  (कुछ फोनों में नाम थोड़ा अलग हो सकता है)।
  5. जरूरत पड़ने पर अपना पिन डालें।
Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App