नई दिल्ली: Surya Nutan Solar Stove: गैस सिलेंडर की कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहतभरी खबर है। दरअसल मार्केट में एक ऐसा चूल्हा आ गया है, जिसमें खाना बनाने के लिए गैस की जरूरत नहीं होगी। यही नहीं आपको किसी भी तरह के ईंधन की जरूरत नहीं होगी। यह एक सोलर स्टोव (Solar Stove) है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एक सोलर स्टोव (Solar Stove) बनाया है। इस सोलर स्टोव को घर लाकर आप महंगे गैस सिलेंडर से छुटकारा पा सकते हैं। यानी अब बिना गैस और बिना किसी खर्चे के खाना बनेगा।
इसे भी पढ़ें- WTC फाइनल के लिए इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा उपकप्तान, सामने आई बड़ी खबर
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस सूर्य नूतन को इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद ने डिजाइन व डेवलप किया है। इंडियन ऑयल ने इसे पेटेंट भी करवाया है। यह सूर्य नूतन सोलर स्टोव हाइब्रिड मोड पर भी काम करता है। यानी यह सोलर स्टोव सौर ऊर्जा के अलावा बिजली के अन्य स्रोतों से भी चल सकता है। यह सोलर स्टोव दो यूनिट के साथ आता है। इसमें एक यूनिट किचेन में रखा जा सकता है और दूसरा धुप में रखा जा सकता है। इससे सोलर स्टोव को ऊर्जा मिलेगी और आप खाना बना पाएंगे। यह चार्ज भी होता रहता है।
सूर्या नूतन एक रिचार्जेबल और इनडोर कुकिंग सिस्टम है, जो सौर ऊर्जा से चलता है. इसके अलावा चार्ज हो जाने के बाद भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस सोलर स्टोव को अलग-अलग मॉडल में भी खरीद सकते हैं। जैसे कि प्रीमियम मॉडल पर चार लोगों के परिवार के लिए पूरा भोजन (नाश्ता + दोपहर का भोजन + रात का खाना) बनाया जा सकता है। इसका इन्सुलेशन डिजाइन विकिरण और धूप की गर्मी के नुकसान को कम करता है।
कितनी है कीमत और कब तक चलेगा?
इस सोलर चूल्हे की कीमत की बात करें तो फिलाहल यह 18,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच उपलब्ध है। हालांकि इंडियन ऑयल का कहना है कि आने वाले कुछ समय में इसकी कीमतों में कमी आएगी। इसके बाद इसकी कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच हो सकती है।
अब अगर इसके इस्तेमाल की बात करें तो यह करीब 10 सालों तक चलेगा। वहीं इसे काम करने में मदद करने वाला सोलर पैनल 25 सालों तक चलेगा। वैसे देखा जाए तो सूर्य नूतन एक मॉड्यूलर सिस्टम है और इसे जरूरत के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है।
सोलर स्टोव खरीदने के लिए देनी होगी ये जरूरी जानकारी
सोलर स्टोव खरीदने के लिए आवेदनकर्ता का नाम, आवेदनकर्ता की ईमेल आईडी, अगर कंपनी के लिए ले रहे है तो कंपनी का नाम, मोबाइल नंबर, जिला और राज्य का नाम, परिवार कितना बड़ा है आदि जानकारी देनी होगी। इसके आलावा बताना होगा कि परिवार में साल में कितने गैस सिलेंडर खर्च होते हैं।
साथ ही घर में सोलर पैनल के लिए कितनी जगह है और एक बर्नर का या दो बर्नर का सोलर चुल्हा लेना है वो सलेक्ट करना है आदि जानकारी देनी होगी।
इसे भी पढ़ें- अगर चलती कार में फेल हो जाए ब्रेक, तो ध्यान में रखें ये बातें, इमरजेंसी में जान बचाएंगी
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगी। जैसे कि आपको ऊपर जानकारी देने के लिए बताई गई है। वहीं जानकारी आपको देनी होगी। आपको आवेदन करने के बारे में सारी जानकारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।