नई दिल्ली: BGMI Mobile Game: भारत में Pubg की तरह ही BGMI भी काफी पॉपुलर है। इस गेम के बैन होने के बावजूद इसे लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।वहीं अब गेम लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है कि भारत में इस गेम को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Krafton ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि कंपनी BGMI को फिर से पेश किया जा रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही इसे भारत में भी डाउनलोड कर इसे खेला जा सकता है। अगर आप इस BGMI (Battle Ground Mobile India) के बारे में जानना चाहते है तो चलिए आपको इसके लॉन्च होने से पहले 5 जरूरी बातें बता देते हैं, जिसके बारे में आप लोगों का जानना जरूरी है।
BGMI के बारे में जानें 5 जरूरी बातें
• क्राफ्टन के मुताबिक, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी BGMI फिर से वापस आ रहा है। जिसे जल्द ही डाउनलोड किया जा सकेगा। वैसे तो अभी तक इसकी लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 18 जून 2023 तक लाया जा सकता है।
• भारत के स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रयोनरशिप के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर कहा है कि BGMI गेम पहले तीन महीने के लिए ही उपलब्ध होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि क्राफ्टन ने गेम के लिए परमिशन ले ली है। भारत सरकार ने पहले जो डाटा और लोकेशन को लेकर चिंता जताई थीं इस बार ऐसा कुछ नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर कोई भी इस गेम के नियम का उल्लंघन करता है तो इस पर फिर से प्रतिबंध लग सकता है।
• क्राफ्टन ने दावा किया था कि वह गेम भारत सरकार के नियमों के अनुसार चेंज कर देगा। कंपनी ने आश्वासन दिया था कि BGMI खेल में ब्लड नहीं दिखाया जाएगा। इसके रंग को बदल दिया जाएगा।
• साथ ये भी क्राफ्टन ने दावा किया था कि गेम की अवधि को भी बदल दिया जाएगा। इसे लिमिटेड कर दिया जाएगा।
• मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने गेमिंग की लत और सुसाइड की चिंताओं को रोकने के लिए भी अनुरोध किया था।
यह बातें आपके लिए जाननी जरूरी है क्योंकि अभी फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि इसे भारत में दोबारा से कब लॉन्च किया जाएगा।