Fixed Deposit vs Recurring Deposit: FD और RD में क्या है अंतर? जानें कौन सा निवेश आपके लिए है बेहतर

आजकल भले ही लोग शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में खूब पैसा लगा रहे हैं, लेकिन जब बात बिना किसी रिस्क के सुरक्षित कमाई की आती है, तो आज भी भारतीय परिवारों की पहली पसंद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) ही हैं । ये दोनों ही बैंकिंग क्षेत्र की सबसे पुरानी और भरोसेमंद बचत योजनाएं हैं, जो आपके पैसे को सुरक्षित रखने के साथ-साथ गारंटीड ब्याज भी देती हैं। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि FD और RD एक जैसी योजनाएं हैं, जबकि हकीकत यह है कि दोनों का तरीका, निवेश करने का पैटर्न और मिलने वाला रिटर्न अलग-अलग होता है । ऐसे में निवेश करने से पहले इनके बीच का फर्क समझना जरूरी है ताकि आप अपनी वित्तीय स्थिति और जरूरत के अनुसार सही योजना चुन सकें। आइए, FD और RD के बीच अंतर को विस्तार से समझते हैं।