क्या होगी Mirzapur में ‘मुन्ना भैया’ की वापसी, वायरल हो रही खबर कि किंग का हो सकता है कमबैक!

Mirzapur Webseries: अमेजन प्राइम में जब से मिर्ज़ापुर 3 रिलीज हुआ है तब से मुन्ना भैया के किरदार मिस होने के कारण लोग उन्हें काफी ज्यादा याद कर रहे हैं। दर्शकों और स्पेशली मिर्ज़ापुर के फैन्स का ये कहना है कि मुन्ना भैया के बिना

Tb Favc
Ramesh Kothari August 8, 2024 – 3:48 PM

Mirzapur Webseries: अमेजन प्राइम में जब से मिर्ज़ापुर 3 रिलीज हुआ है तब से मुन्ना भैया के किरदार मिस होने के कारण लोग उन्हें काफी ज्यादा याद कर रहे हैं। दर्शकों और स्पेशली मिर्ज़ापुर के फैन्स का ये कहना है कि मुन्ना भैया के बिना काफी अधूरा सा लग रहा है। वहीं, ये भी देखने को मिला कि पहले और दूसरे सीजन को जितना प्यारा मिला है सीजन 3 में मुन्ना भैया के गायब होने के कारण शायद उतनी ही आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि क्या दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) की फिर से शो में वापसी हो सकती है।

मीडिया में लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार मानें तो मिर्ज़ापुर के मेकर्स मुन्ना भैया को जल्द ही वापस लेकर आ सकते हैं। हाल ही में गुड्डू भैया यानी कि अली फज़ल (Ali Fazal) ने एकदम गुड्डू भैया के स्टाइल में ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बोनस एपिसोड की बात कही गई है और साथ ही वादा किया है इसे देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसे में दर्शक कयास लगा रहे हैं कि मुन्ना भैया की एंट्री एक बार फिर से हो सकती है और वे लगातार कमैंट्स भी कर रहे हैं कि कहा था ना हमारे गुड्डू भैया अमर हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

आने वाले एपिसोड में होगा बड़ा धमाका

अब देखना तो ये होगा कि मुन्ना भैया के आने से गुड्डू भैया और कालीन भैया का क्या होगा। क्योकि अगर मुन्ना भैया वापस आ जाते हैं तो मिर्ज़ापुर के स्क्रिप्ट जो लोगों के दिमाग में चल रही है वो पूरी तरह से घूमती हुई दिखाई देगी। जैसे कि सीजन 3 के अभी तक के एपिसोड्स में देखने को मिला कि मिर्ज़ापुर की गद्दी पाने के लिए लोग किस हद तक जा रहे हैं और अंत तक आते आते कालीन भैया यानी कि Pankaj Tripathi बाजी मार ले जाते हैं।

माधुरी भाभी जहाँ अपने वादे को पूरा करती दिखी कि वे एक भयमुक्त प्रदेश लोगों को देंगी। तो दूसरी ओर गुड्डू भैया और कालीन भैया को छोड़ के सारे पूर्वांचल के बाहुबलियों को वेस्ट यूपी में मार गिराया गया। अब अपकमिंग सीजन में गुड्डू भैया और कालीन भैया के बीच ही सीधा मुकाबला होना था लेकिन मुन्ना भैया अगर आ जाते हैं तो इन्तजार करना बहुत ही ज्यादा लम्बा हो जाएगा।

इसके अलावा मुन्ना भैया के आने से ये भी देखना काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होगा कि क्या कालीन भैया मुन्ना भैया को गद्दी सौंपते हैं कि नहीं।

Tb Favc
About the Author

Ramesh Kothari

No description has been provided by the author.

Start a Conversation