Bhojpuri hot : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा का आज एक जगमगाता हुआ सितारा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की यात्रा काफी असाधारण रही है। खेसारी लाल यादव जब से भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव है तब से लगातार काम किया जा रहे हैं और उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि साल दर साल उनकी फैन फॉलोइंग और कमाई बढ़ती जा रही है।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दमदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। खेसारी न सिर्फ एक अभिनेता है बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में ही की थी। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और उन्हें फिल्में मिलने लगी। फिल्मों में भी दर्शकों ने उन्हें उतना ही प्यार दिया जितना उनकी एल्बमों को दिया।
अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक गाना ललका टी शर्टवा काफी फेमस हो रहा है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और लिरिक्स लिखने का काम अखिलेश कश्यप ने किया है। म्यूजिक डायरेक्शन आर्या शर्मा का है। कंपोजर शुभम तिवारी का है।
गाने के अंदर खेसारी लाल यादव के साथ यामनी सिंह (Yamini Singh) को लिया गया है। यामिनी सिंह (Yamini Singh) काफी खूबसूरत लग रही है और खेसारी के साथ जबरदस्त तरीके से रोमांस कर रही है। इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अन्नपूर्णा फिल्म नाम के भोजपुरी चैनल पर 2 मई 2023 के दिन अपलोड किया गया था।
जिसके बाद से अब तक इस गाने को 54 लाख लोगों ने देख लिया है और 5 लाख लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। गाने के अंदर यामिनी और खेसारी का अंदाज होश उड़ा देने वाला है। इस गाने को देखने के बाद यकीनन आप भी अपना होश खो देंगे।