नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो बेहद ही ज्यादा मजेदार होते हैं, जबकि कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर हमारी रूह कांप उठती है।
इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जायेंगे। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कियों को बुरी तरह से मारपीट करते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 6 लड़कियां एक दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही होती हैं।
ये वीडियो कार पार्किंग का है। आसपास मौजूद लोग इन लड़कियों को शांत करवाने में लगे हुए हैं। मगर ये लड़कियां किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। आसपास में एक दूजे का बाल पकड़ मारपीट करती हुईं दिख रही हैं।
इन लड़कियों को देखकर यहीं कहा जा सकता है कि जैसे इन्होंने अपना आपा ही खो दिया है। . लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्लेटफॉर्म एक्स पर @VideosIrish नाम के शेयर किया गया है।
वीडियो के शुरुआत में दो लड़कियों को झगड़ा करते हुए देखे जा सकता है। वो दोनों एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती हैं और बाल पकड़कर खींचती हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की जमीन पर लेटी हुई नजर आ रही है और दूसरी लड़की अपने लात से बुरी तरह से मारती हुई नजर आ रही है।
— aney stokes (@VideosIrish) November 8, 2023
लड़कियों के बीच खूब उठा पटक भी देखने को मिल रहा है। पीछे खड़े लोग इस घटना के वीडियो की रिकॉर्डिंग भी कर रहे हैं। एक व्यक्ति लड़कियों के बीच चल रहे लड़ाई को रोकता भी है। उसके आते ही भीड़ तितर बितर हो जाती है।
ये शख्स जमीन पर लड़ रही दो लड़कियों को अलग भी करने की कोशिश करता है। जबकि दूसरी तरह और भी चार लड़कियां लड़ रही होती हैं और फिर एक महिला चारों लड़कियों से लड़ाई रोकने को कहती है।
वायरल हो रहा ये वीडियो कहा का है, इसके बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आ रही हैं। लेकिन, वीडियो के बैकग्राउंड में लोगों को अंग्रेजी में बात करते हुए सुना जा सकता है।