नई दिल्ली: सांप एक ऐसा जीव माना जाता है, जिससे लगभग हर किस्म के लोगों को डर लगता है। हम अगर टेलीविजन या जू में भी सांप को देखते हैं तो उससे दूर रहने की कोशिश करते हैं और साथ ही डर का अनुभव भी होता है। सोचिए अगर यही जीव आपके सामने आकर रेंगने लगे तो आप की क्या हालत होगी? दरअसल हम सभी सांप को रेंगता देख डर ही जाएंगे और इससे दूर होने की कोशिश करेंगे। लेकिन नहीं दरअसल इसका बिल्कुल उल्टा एक महिला ने किया। अपने साथ सांप को इस तरह बिठा रखा है जैसे सांप उसका कोई खास दोस्त हो और दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हो।
जी हां इस खबर में आज हम इसी महिलाएं के बारे में बात करेंगे जो कि इन दिनों सांप के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बेहद चर्चा में बनी हुई है। काफी तेजी से इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सुनीताबाई नाम की एक महिला का इंस्टाग्राम पर @rekharani8717 के नाम से अकाउंट है। इस महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी है। महिला अपने इस अकाउंट से इंस्टाग्राम पर कई सारे वीडियोस डालती है जिसमें कई बार वह सांप के साथ खेलती हुई दिखाई देती है।
महिला के साथ दिखने वाला सांप काफी खतरनाक और जहरीले भी होता हैं, कई बार तो कोबरा को उनके साथ देखा गया है। महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह का वीडियो देखकर लोग अचंभित रह जाते हैं कि कोई महिला किसी सांप के साथ इस तरह आसानी से वीडियोस कैसे बना सकती है।
https://www.instagram.com/reel/Cllq63dNjf_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d85cafdd-68b4-4796-bb3f-8ecc1ffe4589
महिला दिखी खेलते हुए सांपों के साथ
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो के लगभग 17 लाख से भी ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। इस वीडियो में महिला अपने बिस्तर पर कंबल ओढ़ कर बैठी है और उसके ऊपर सांप रेंग रहा है। सांप एक नहीं दो दिख रहे हैं वीडियो में। दोनों ही सांप महिला के कभी ऊपर या नीचे आगे पीछे मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। महिला के अकाउंट से एकलौता वीडियो नहीं है जिसमें वह सांप के साथ खेलते हुए नजर आ रही है।एक और वीडियो में यह देखा गया था कि महिला खटिया पर लेटी हो ठीक उसके बाजू में सांप रेंग रहे हैं। और महिला के आओ भाव को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वह सांप से जरा भी डर रही है।
वीडियो देखकर लोगों ने किया अजीब कमेंट
लोगों का इन वीडियोस पर अपना अलग-अलग रिएक्शंस है। बहुत सारे यूजर्स ने इस वीडियो को देखा और शेयर किया है। कई सारे लोगों ने तो कमेंट भी किया है जिनमें कुछ लोगों ने कहा कि लड़की नाग के बगल में नहीं बैठी है बल्कि वह खुद एक नागिन की तरह दिख रही है। वहीं एक व्यक्ति ने कमेंट करके यह कहा कि सांपों के जहरीले दांत तोड़ दिए गए हैं यही कारण है कि महिला आराम से सांप के साथ समय बिता रही है। एक शख्स ने महिला के लिए चिंता जताते हुए यह कहा कि वीडियो बनाने के चक्कर में सांप महिला की जान ही न लें।