नई दिल्ली : भोजपुरी के फेमस कलाकार निरहुआ के चुनाव जीतने के बाद से ही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ बहुत अच्छे दोस्त और कोस्टार हैं। आम्रपाली दुबे ने ज्यादातर भोजपुरी फिल्में निरहुआ के साथ ही की हैं। इसके अलावा दोनों के कई म्युजिक वीडियो में भी साथ मे नजर आए हैं। सोशल मीडिया में भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे अकसर एक साथ रील्स और वीडियोज बनाकर फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं। कई लोगों को लगता है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पति पत्नी हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं। वहीं आम्रपाली दुबे की अभी तक शादी नहीं हुई है।
उठा ले ऑफर का फायदा मात्र ₹1,894 मिल रही 100km रेंज वाली Electric Scooter
Ola S1 और Ather के लिए मुसीबत बनी Kinetic ई-स्कूटर!, यहां देखिए इसकी जबरदस्त खूबियां
सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाहें भी खूब उड़ीं कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कभी भी दोनों एक्टर्स ने ऐसी अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अपने एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने ये कहा था कि निरहुआ जैसा लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात होगी। जिसे सुनकर फैंस खूब खुश हुए थे। इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने ये भी कहा था कि वह 40 के करीब पहुंच कर भी इसलिए अविवाहित हैं क्योंकि अभी तक उन्हें ऐसा लड़का नहीं मिला जिसे वह अपना जीवनसाथी बना सकें।
आपको बता दे की आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ की थी, जिसका नाम है ‘निरहुआ रिक्शावाला’। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी, इसी के साथ दोनों की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया। आम्रपाली ज्यादातर फिल्में निरहुआ के साथ ही करती हैं।