नई दिल्ली : बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता रहे हैं, जिनकी जिंदगी पर्दे पर हो तो काफी खुशनुमा रही है लेकिन निजी जिंदगी हमेशा किसी ना किसी चीज की तलाश में ही गुजरी है। जिनके साथ पर्दे पर तो बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां काम करने के लिए तैयार रही, लेकिन उनके निजी जिंदगी हमेशा प्यार से दूर रही। आज हम एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बात करने वाले हैं जिसने महज़ 10 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।
बतौर हीरो उनका नाम अपने समय के सबसे कामयाब हीरो में याद किया जाता था। उनका अफेयर भी रहा तो उस समय की हिट अभिनेत्री रेखा के साथ और बिंदिया गोस्वामी के साथ। हम इस आर्टिकल में बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के बारे में। विनोद मेहरा (Vinod Mehra) को पर्दे पर जितनी कामयाबी मिली असल जिंदगी में वह सुकून से उतना ही दूर रहे।
विनोद मेहरा का नाम वैसे तो रेखा (Rekha) के साथ जुड़ता रहा। इसके साथ यह भी अफवाह सामने आई कि उन्होंने रेखा (Rekha) के साथ शादी कर ली है। मगर दोनों ने ही इस मुद्दे पर कभी खुलकर बात नहीं की। दूसरी तरफ उनके परिवार ने विनोद मेहरा की शादी करवा दी। उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी।
वही विनोद मेहरा (Vinod Mehra) को दूसरी अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से प्यार हो गया मणिराम। मीडिया में खबरें यहां तक आई की विनोद मेहरा को विद्या गोस्वामी से प्यार हो गया है और उन्होंने शादी कर ली। लेकिन दूसरी पत्नी से लड़ाई होने के बाद बिंदिया गोस्वामी ने भी विनोद मेहरा से अपना नाता तोड़ लिया। विनोद मेहरा ने इसके बाद किरण नाम की लड़की से तीसरी शादी की। लोगों को लगा अब उनकी जिंदगी से तन्हाई खत्म हो चुकी है। लेकिन उनका यह साथ केवल 2 साल का ही था इस शादी के 2 साल बाद ही हार्टअटैक की वजह से विनोद मेहरा की मौत हो गई।
विनोद मेहरा के बारे में बात करें तो विनोद मेहरा अपने समय के सुपरस्टार हुआ करते थे। अमिताभ बच्चन विनोद खन्ना जैसे लंबे और खूबसूरत अभिनेताओं के बीच अपनी एक्टिंग से विनोद ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। विनोद मेहरा ने दर्जनों हिट फिल्में दी थी उनका करियर चाइल्ड एक्टर के रूप में शुरू हुआ था।