नई दिल्ली : टीवी की दुनिया में कई शोज आते हैं। इनमे से अनुपमा शो का जलवा कुछ ओर ही हैं। ये शो कई सालों से टीवी पर आ रहा हैं और दर्शकों का दिल भी जीत रहा हैं। इस शो में आने वाले ट्वीट एंड टर्न ने लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना इस शो में लीड रोल निभा रहे हैं। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने भी इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। ये शो कई साल से TRP लिस्ट में भी नंबर एक का तमगा हासिल किये हुए हैं।
अनुपमा शो ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज किया हैं बल्कि कई स्टार्स की बंद हुई किस्मत के ताले भी खोले है। वर्ष 2022 में भी टीवी के कई सितारे रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ का हिस्सा बने, इन एक्टर्स के करियर को भी शो ने एक नया आयाम दिया। इस लिस्ट में समर का किरदार निभाने वाले सागर पारेख से लेकर अनुपमा की जेठानी का रोल अदा कर रही बरखा यानी अश्लेषा सावंत आदि शामिल हैं।
सागर पारेख (Sagar Parekh) के बारे में बात करें तो उन्होंने शो में ‘अनुपमा’ में नए समर के रूप में एंट्री ली थी। वहीं अश्लेषा सावंत ने शो में ‘अनुपमा’ की जेठानी बरखा बनकर एंट्री मारी हैं। वह भी काफी शानदार काम कर रही हैं।
अधिक मेहता (Adhik Mehta) ‘अनुपमा’ शो में भी अधिक मेहता का ही किरदार निभा रहे हैं। शो में उन्होंने अनुपमा की बेटी से शादी की हैं। अस्मि देव (Asmi Deo) के बारे में बात करें तो वह छोटी अनु बनकर शो को मजेदार बना रही हैं। शो में उनकी क्यूटनेस को काफी पसंद किया जाता हैं। नीशी सक्सेना (Nishi Saxena) ने डिंपल के रूप में पिछले माह ही एंट्री ली थी लेकिन कुछ समय में ही वह मशहूर हो चुकी हैं।