नई दिल्ली : टीवी की एक्ट्रेस आज के समय में किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। चाहे बात एक्टिंग की हो या ग्लैमर की। हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने र मूवीज और सॉन्ग में अपने कोस्टार को लिपलॉक किस किया। इसके साथ ही कई एक्ट्रेस ऐसी भी है जिन्होंने बेवजह ही अन्य एक्ट्रेस को लिपलॉक किया वो भी बिना किसी वजह के।
नेहा भसीन ने एक टास्क के दौरान रिद्धिमा पंडित को होठों पर किस किया, यह बिग बॉस ओटीटी के सबसे विवादित पलों में से एक बन गया। एक टास्क के दौरान नेहा ने रिधिमा का ध्यान भटकाने के लिए उनके होठों पर किस किया था। बाद में नेहा को सोशल मीडिया पर रिधिमा के प्रशंसकों की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा।
टीवी टाउन की बेस्ट फ्रेंड निया शर्मा और रेहाना पंडित ने उस वक्त सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने होली के एक कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे को जबरदस्त किस किया। उनका चुंबन वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर भी उन्हें बड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
इस प्यार को क्या नाम दूं?, हम ने ली है शपथ और अन्य में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली मधुरा नाइक का अस्मा बदर के साथ किस सीन बहुत मशहूर हुआ था। गौतम गुलाटी द्वारा होस्ट किए जाने वाले एडल्ट शो बिग एफ में लेस्बियन सीन करते हुए दोनों ने लिप लॉक किया।
सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे ने मस्ती-मजाक के बीच बिग बॉस 16 में बीते दिन एक दूसरे को लिप किस कर लिया था। उनकी इस हरकत से अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे हैरान रह गए थे। इस लिस्ट में सनी लियोन-संध्या मृदुल का नाम भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इनके अलावा भी कई टीवी एक्ट्रेस आपस में लिपकिस कर चुकी हैं।