Bhojpuri Hot Video : भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri ) इन दिनों काफी ट्रेंड में चल रहा है। लोग भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film) के गाने के दीवाने हुए जा रहे हैं और इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर चुके हैं। यह गाने लोगों को एक अलग तरह का माहौल दे रहे हैं और शायद यही वजह है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गानों की वायरल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक ऐसा गाना लेकर आए हैं जो आपको अपना दीवाना बना कर रख देगा।
इस गाने में भोजपुरी स्टाइल के साथ-साथ हॉलीवुड स्तर का डांस भी देखने को मिलता है। हम बात कर रहे हैं तृषाकर मधु (Trisha Kar Madhu) और विक्रम राजपूत (Vikram Rajput) के गाने के बारे में। इस गाने के बोल हैं ले लेले बानी गम नईखे Le Lele Bani Gam Naikhe। यह गाना एल्बम Le Lele Bani Gam Naikhe से लिया गया है। इस गाने को रिंकू ओझा और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। वही गाने के लिरिक्स रोहित पाठक ने तैयार किए हैं।
जिसका म्यूजिक डायरेक्शन प्रियांशु सिंह ने किया है। गाने के वीडियो डायरेक्टर आर्यन है और गाना वेव म्यूजिक के आधिकारिक चैनल से पोस्ट किया गया है। इस गाने को अब तक 80 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में इस गाने को लाइक हैं। यह गाना खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि त्रिशाकर मधु भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री है। वह जब भी किसी गाने में आती है तो धमाल मचा कर रख देती हैं। उनके चाहने वाले उनके गानों को फटाफट लाइक करना शुरू कर देते हैं। इस गाने के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
लोगों ने इस गाने के कमेंट बॉक्स में तारीफों की झड़ी लगा दी है और यह गाना अब खूब वायरल होने लगा है। गाने में इन दोनों के गजब के डांस ने लोगों का मन मोह लिया है।
नोट: हम आपके लिए ऐसे डांस वीडियो सिर्फ और सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए लेकर आते हैं। ऐसे वीडियो से Timesbull. com का कोई लेना देना नहीं है।