THROWBACK SATURDAY: जब सलमान खान को 25 हजार लोगों के हुजूम ने घेरा, नजारा देख मचा था हड़कंप, जानिए 9 साल पुराना…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड में पिछले 35 सालों से सफलता का सिलसिला बरकरार रखने वाले सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। सलमान खान को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। सलमान खान ने इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में देने के साथ कई स्टार्स की किस्मत भी बदली है।

सलमान खान के चाहने वाले करोड़ों की संख्या में मौजूद हैं। सलमान खान आज इस जगह पर पहुंचकर गए हैं कि वो चाहें तो रातोंरात किसी की भी लाइफ बदल सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि हर सफल अभिनेता की तरह उन्हें भी अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन खास बात ये है कि लगातार 10 फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी उनका स्टारडम जरा भी कम नहीं हुआ। सलमान का विवादों से भी उनका नाम खूब जुड़ा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी दिल्ली के चांदनी चौक में सलमान खान को 25,000 लोगों की भीड़ ने घेर लिया था। ये वाकया करीब 9 साल पुराना है।

कब और कैसे घिरे थे सलमान? 

ये किस्सा खुद फिल्म निर्देशक कबीर खान ने हाल ही में शेयर किया है। दरअसल, वो इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे। ये बात साल 2015 की है, जब कबीर खान फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे थे।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “दिल्ली में हमारी पहली शूटिंग थी। हमने जामा मस्जिद के बाहर सलमान के साथ शूटिंग की। अगले दिन, जब चांदनी चौक में शूटिंग हो रही थी, तो वहां करीब 25 हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई.”

पुलिस भी बेबस!

कबीर खान ने आगे बताया कि “हम एक गली के अंदर शूटिंग कर रहे थे। हमें बाहर क्या हो रहा है, पता नहीं था। तभी पुलिस आई, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया कि ‘आपको नहीं पता बाहर क्या हो रहा है, आप 25 हजार लोगों से घिरे हुए हैं। आप इस जगह से निकल नहीं पाएंगे। क्योंकि हर कोई जानता है कि यहां सलमान खान शूटिंग कर रहे हैं.'”

बचाने के लिए निकाला गया “हथकंडा” 

कबीर खान ने बताया कि आखिर सलमान को वहां से कैसे निकाला गया। उन्होंने कहा, “इसके बाद कुछ ‘फर्जी गाड़ियां’ लाई गईं और सलमान को उनमें से एक गाड़ी में छिपाकर निकाला गया। इसके साथ ही साथ कुछ फर्जी इनोवा गाड़ियां भी लाई गईं। हमें सलमान को गाड़ी में छिपाकर किसी और रास्ते से निकालना पड़ा, तभी जाकर हम उस चांदनी चौक की गली से निकल पाए.”

बजरंगी भाईजान का जलवा 

कबीर खान ने बताया कि, “हमारे आसपास 25 हजार लोग थे। हम आसानी से बाहर नहीं जा सकते थे। ये 25 हजार लोगों की भीड़ भाईजान के लिए थी और यही उनका स्टारडम है.” ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद कबीर खान और सलमान खान ने 2017 की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App