नई दिल्ली : तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है। तमन्ना भाटिया की दीवानगी भी एक अलग ही स्तर पर है। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया फिर से चर्चा का विषय बनी है। बॉलीवुड में अफेयर होना और फिर उसकी खबरें आना काफी आम बात है। ऐसे में इन दिनों बॉलीवुड के नए सितारे अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
View this post on Instagram
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का नाम कई दिनों से एक साथ जोड़ा जा रहा हैं। गॉर्जियस एक्टर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को एक पार्टी के दौरान एक दूसरे के करीब आते देखा गया। यह वीडियो न्यू ईयर कि सेलिब्रेशन की पार्टी के दौरान का है।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों को बॉलीवुड के नए कपिल के रूप में गिना जा रहा है। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें तमन्ना और विजय वर्मा दोनों एक साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है पहले तो दोनों एक दूसरे को हग करते हैं उसके बाद दोनों एक दूसरे की बाहों में खो कर किस करने लग जाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय वर्मा वाइट कलर की शर्ट पहने हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लीटर पिंक कलर की शर्ट ड्रेस में नजर आई है। इससे पहले भी दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट हो चुके हैं। तमन्ना ने अपना 33वां बर्थडे 21 दिसंबर 2022 को मनाया। इस मौके पर भी विजय तमन्ना के घर पर नजर आए थे। हालांकि, दोनों ने इस मामले में अपनी और से अभी तक कुछ भी नहीं कहा हैं।