नई दिल्ली : टीवी की दुनिया में कई सारे टीवी शोज आते हैं। इन टीवी शोज में सबसे कोई पुराना शो है तो वह है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मशहूर शो है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर सबसे ज्यादा समय से आ रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर आते हुए 10 साल से अधिक का समय हो चुका है। आज भी यह show दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है। आज भी दर्शक इसे अपने पूरे परिवार के साथ बड़े ही चाव से देखते हैं।
इस शो में आने वाला हर एक कलाकार दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। चाहे वह बापूजी हो या फिर जेठालाल हो या फिर टप्पू हो या फिर गोली हो, हर किसी कलाकार ने अपनी कलाकारी से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। इतने सालों में शो में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन लोगों की दिलचस्पी इस शो में आज भी पहले की तरह बनी हुई है। आज भी लोग अपने पूरे परिवार के साथ इस शो को देखते हैं। इस शो में एक दिलचस्प किरदार है जेठालाल का। जेठालाल जहां अपनी पत्नी दयाबेन के कारनामों से परेशान रहता है वहीं दूसरी तरफ वह बबीता जी से बात करने के लिए भी आतुर रहता है।
View this post on Instagram
बबीता जी का किरदार भी काफी मशहूर है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार अभिनेत्री मुनमुन दत्ता द्वारा निभाया जा रहा है। अभिनेत्री मुनमुन दत्ता न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इतने सालों बाद भी वैसे ही लगती है जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो शुरू हुआ था। मुनमुन दत्ता ने कुछ समय पहले एक ऐसा खुलासा किया था जिसके बारे में जानकर सब हैरान रह गए थे। मुनमुन दत्ता ने बताया था कि एक बार उनका यौन शोषण हो चुका है। मुनमुन दत्ता ने मी टू कैम्पेन के तहत खुलासा किया था कि एक बार उनके एक ट्यूशन टीचर ने उनके साथ बहुत अजीब हरकत कर दी थी।
उनके मुताबिक उनके उस ट्यूशन टीचर ने उनकी अंडरपैंट्स में हाथ डाल दिया था जिसके बाद वह काफी असहज हो गई थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कजन ने भी उन्हें गलत नजरों से देखा था। उनके मुताबिक उनके कजन ने बचपन में उन्हें गलत नज़रों से देखा और छुआ था। हालांकि उनका कजन भी लड़कियों का पिता था।
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपने निजी जिंदगी के कारणों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह एक समय में अरमान कोहली के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी है। उन्होंने अरमान कोहली पर भी यौन शोषण पर मारपीट का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले मुनमुन दत्ता का नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभा रहे अभिनेता राज के साथ भी जुड़ा था। खबरे थी कि उन दोनों का रिलेशनशिप है हालांकि बाद में खबरें अफवाह साबित हुई थी।