नई दिल्ली : टीवी का सबसे मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के निर्माता असित मोदी(Asit Modi) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बल्कि बढ़ती ही जा रही हैं। एक के बाद एक असित मोदी के काले चिट्ठे खुलते ही जा रहे हैं। हाल ही में शो के अंदर रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री(Jennifer Mistry Bansiwal) ने शो के निर्माता असित मोदी(Asit Modi) पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।
उनका यह विवाद खत्म ही नहीं हुआ था कि शो में बावरी का किरदार करने वाली अभिनेत्री मोनिका भदोरिया(Monika Bhadoriya) ने भी सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अभिनेत्री मोनिका ने बताया कि असित मोदी सेट पर कलाकारों के साथ बहुत ही गंदे तरीके से व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि सेट पर मोदी लोगों से कुत्तों की तरह व्यवहार करता है।
गौरतलब है कि असित मोदी के उलटे दिन अब शुरू हो चुके हैं। जहां एक तरफ कई कलाकार इस शो को छोड़ कर जा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ शो के निर्माताओं पर भी आरोप लगते जा रहे हैं। सबसे पहले शैलेश लोढ़ा ने इस शो को छोड़ा और असित मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
उनके बाद जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाल और अब अभिनेत्री मोनिका भदोरिया ने निर्माता के व्यवहार के बारे में खुलासा किया है। अभिनेत्री मोनिका भदोरिया ने बताया कि वह खुद को भगवान समझता है। मोनिका भदोरिया ने वर्ष 2019 नहीं मैं ही इस शो को अलविदा कह दिया था। मोनिका ने एक न्यूज़ वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि शो के निर्माताओं ने उनकी फीस के अलावा राज अनादकट और गुरुचरण सिंह सोढ़ी की भी फीस रोक ली थी।
मोनिका भदोरिया ने यह भी बताया कि जब उनकी मां का निधन हुआ तो वह सदमे में चली गई थी। बावजूद इसके शो के मेकर्स उन पर शूटिंग पर आने के लिए दबाव बना रहे थे। अभिनेत्री ने बताया कि हर कोई उनसे असभ्य और बदतमीजी तरीके से बात कर रहा था। इसलिए उन्होंने इस शो से निकलना ही ठीक समझा।