नई दिल्ली : हरियाणा में डांसर सपना चौधरी के बाद किसी ने तेज़ी से नाम कमाया है तो वह है डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby )। इन दिनों हर किसी की जुबान से आपको सुनीता बेबी (Sunita Baby) का नाम सुनने को मिल जाएगा। सुनीता बेबी क्या बच्चे क्या जवान और क्या बूढ़े सभी के दिलों दिमाग में छाई हुई हैं। उनके डांस को देखने के लिए दूर दूर से लोगों की भीड़ आती हैं। हरियाणा में उनकी लोकप्रियता का स्तर एक अलग ही स्तर पर हैं। आज सुनीता की फैन फॉलोविंग किसी स्टार की तरह बढ़ती जा रही हैं। आज वह लोगों के दिलों में राज कर रही हैं।
अब इस डांसर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता नज़र आ रहा है। उनका एक लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग ‘मोरनी सी चाल’ वायरल हो रहा है। आप सुनीता बेबी के डांस वीडियो के लिए दीवानेपन का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकता है कि उनके इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सामने आए इस नए वीडियो में सुनीता बेबी अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से गदर काटते हुए नज़र आ रही हैं। उनके इस वीडियो को Befikre Studios के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=WL9hEQm_-nE
गौरतलब है कि डांसर सपना चौधरी की तरह सुनीता बेबी भी स्टेज फाड़ डांस करती है। सुनीता बेबी (Sunita Baby) के वीडियो का इंतज़ार लोग बड़ी बेसब्री से करते रहते हैं। सुनीता की तस्वीर पर भी लाखों लाइक्स मिलते हैं। बता दें कि सुनीता बेबी न सिर्फ अपने डांस के लिए जानी जाती है बल्कि वह बेहद खूबसूरत भी हैं। आज के समय में सुनीता की लोकप्रियता को देखकर लगता है वह कुछ ही दिनों में सपना चौधरी से भी ज्यादा मशहूर हो जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योकि इन दिनों सपना से ज्यादा सुनीता को सर्च किया जाता हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=2BiQ3cROEkU