नई दिल्ली : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर सुर्खियों में रहती है। सुहाना खान अक्सर ही अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर डालती रहती हैं। ऐसे में इन दिनों एक बार फिर सुहाना खान को लेकर चर्चा जोरों पर है। दरअसल सोशल मीडिया पर किंग खान की लाड़ली सुहाना खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में सुहाना खान एक लड़के के साथ कार में नजर आ रही है। इसी के साथ बी-टाउन में एक नए कपल की चर्चा भी शुरू हो चुकी हैं।
आपको बता दें कि जो तस्वीरें सामने आई है उन्हें वीरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, सुहाना अपने दोस्त के साथ कार की पिछली सीट पर बैठी हैं। इस दौरान जैसे ही उन्हें पता पड़ा कि, कोई उनकी तस्वीर ले रहा हैं। उसी समय उन्होंने दोनों हाथों से अपना चेहरा छुपा लिया। चेहरे पर तब तक हाथ रखा जब तक कार फोटोग्राफर से दूर नहीं चली गई। सोशल मीडिया पर अब उनकी इस तस्वीर पर काफी लोगों ने कमेंट किया हैं। लोगों ने ये जानना चाहा कि आखिर वो कौन लड़का है, जिसे सुहाना सबसे छुपा रही हैं। किसी ने लिखा कि, ‘ ये लड़का अगस्त्या है’
View this post on Instagram
वहीं एक यूज़र ने लिखा है, ‘ ओह ये ख़ुशी है। ‘ कुछ ख़बरों की माने तो शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि, ये दोनों ही द आर्चीज में साथ काम करते नज़र आएंगे। कपूर परिवार ने हाल ही में क्रिसमस पार्टी रखी जिसमें अगस्त्या नंदा और सुहाना खान को स्पॉट किया गया। अगस्त्या राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पोते हैं। इन सबके बीच सुहाना सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं। सुहाना की इंस्टाग्राम पर फॉलोविंग भी तगड़ी है। उनके इंस्टा पर करीब 4.3 मिलियन फॉलोवर हैं।
View this post on Instagram