नई दिल्ली : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आखिर इस नाम को आज कौन नहीं जानता। पूरी दुनिया इस नाम की दीवानी हैं। हर कोई इनके दीदार के लिए तरसता हैं। शाहरुख को दुनिया भर में रोमांस के किंग के नाम से जाना जाता हैं। शाहरुख खान ने गौरी खान से लव मैरिज की हैं। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा आर्यन खान बेटी सुहाना खान और छोटा बेटा अबराम खान। शाहरुख खान अपने तीनों ही बच्चों के काफी करीब हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान अपनी फैमिली को लेकर बहुत ज्यादा केयरिंग हैं। वह अपनी बेटी सुहाना के लिए बहुत ज्यादा सजग रहते हैं। एक बार उनसे इंटरव्यू में बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने उस लड़के में होने वाली 7 खूबियों के बारे में बात की थी। मगर किंग खान की लाड़ली की चॉइस पिता से काफी अलग हैं। उन्हें कोई लड़का नहीं बल्कि दो बच्चों का पिता पसंद हैं। ख़बरों की माने तो शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना को बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अच्छे लगते हैं। शाहिद कपूर अपने समय के चार्मिंग बॉय के नाम से मशहूर थे। शाहिद कपूर का भी कई एक्ट्रेस के साथ सम्बन्ध रहा हैं।
View this post on Instagram
ख़बरों की माने तो हमेशा स्टाइल और ग्लेमर में रहने वाली किंग खान की बेटी सुहाना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अभिनेता शाहिद की बहुत बड़ी फैन हैं। और कभी मौका मिला तो उन्हें डेट जरूर करना चाहेंगी। आपको बता दें कि सुहाना खान हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। आए दिन मीडिया में उनके वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। उन्हें भी कई चाहने वाले हैं। देश के कई युवा सुहाना के दीवाने हैं। हांलाकि उन्होंने अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हैं। पर वह जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में नज़र आ सकती हैं।