नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) और सीमा सचदेव खान (Seema Sachdev Khan) की लव स्टोरी भी काफी फ़िल्मी रही हैं। बॉलिवुड के सबसे बड़े ‘खान’दान से रिश्ता रखने वाले सोहेल खान भले ऐक्टिंग या डारेक्शन में अपना नाम न कमा पाए हो लेकिन पंजाबी बाला सीमा सचदेव का दिल जीतने में वह कामयाब हुए थे। सोहेल खान और सीमा सचदेव दोनों को ही पहली नज़र वाला प्यार हुआ था। दोनों ही दो अलग धर्म से बिलोंग करते थे इसलिए शादी में परेशानी हो रही थी। ऐसे में सीमा घर से भागकर सोहेल के पास आ गई थी।
सोहेल खान ने सीमा से शादी के लिए खास दिन चुना था। सोहेल खान और सीमा सचदेव ने 15 मार्च 1998 को शादी की थी। इसी दिन सोहेल खान की बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (Pyaar Kiya To Darna Kya) भी सिनेमाघरों में आई थी। यह फिल्म हिट रही और शादी भी। अब 24 साल रिश्ता रखने के बाद सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। अब इन सब के बीच सीमा का एक वीडियो सामने आया है। जो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।
तलाक के बाद सीमा ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने तलाक की वजह का खुलासा करते हुए बताया था कि वो और सोहेल खान पिछले 5 साल से अलग रह रहे हैं. उन दोनों के बीच ये मसला ये था कि दोनों की सोच एक दूसरे से काफी अलग है और दोनों के बीच कंपेटिबिलिटी इश्यूज भी थे। दोनों ही अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर रहे हैं। हालांकि, फैंस को दोनों के अलग होने की खबर से काफी शॉक लगा है। इन दोनों के दो बच्चे हैं। सीमा और सोहेल के दो बेटे हैं जिनके नाम निर्वान और योहान हैं।