नई दिल्ली : टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ( Shweta Tiwari ) लंबे समय बाद छोटे परदे पर कमबैक करने जा रही हैं। इस बीच श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही मे उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया की क्यों नहीं है उनके पास पैसे। वजह जानकर आप हैरान होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि श्वेता ने इसका जिम्मेदार अपनी बेटी को बताया है। श्वेता तिवारी से पूछा जाता है क्यों उनके पास पैसे नही हैं? इसका बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए श्वेता तिवारी कैमरा अपनी बेटी पलक की तरफ घुमाती है, उन्हें वजह बताती हैं। वीडियो में पलक तिवारी अपने फोन में बिजी हैं। इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने कैप्शन लिखा- अब आप सभी लोग जान गए होंगे। सबसे खास बात है कि श्वेता के इस वीडियो पर उनकी बेटी पलक ने रिएक्ट किया है।


फैंस को वीडियो में मां-बेटी का फनी अंदाज पसंद आया है। श्वेता और पलक के लुक की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। श्वेता तिवारी जिस गेटअप में हैं उन्हें देखकर मालूम पड़ता है कि ये वीडियो सीरियल मैं हूं अपराजिता के सेट पर बनाया गया है। श्वेता अपने कैरेक्टर में ढली नजर आ रही हैं। श्वेता तिवारी का न्यू शो अपराजिता हाल ही में शुरू हुआ है। शो में श्वेता  का बॉस लेडी अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। पलक पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखती हैं- प्लीज मॉम झूठ मत बोलो। श्वेता तिवारी के इस वीडियो पर सेलेब्स के रिएक्शन आए हैं। अर्जुन बिजलानी, विकास कलंतरी,रति पांडे ने कमेंट कर लाफिंग और हार्ट इमोजी बनाए हैं।

टीवी इंडस्ट्री की सुपर कूल मॉम श्वेता तिवारी की उनकी बेटी पलक के साथ बॉन्डिंग फैंस को बहुत पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पर श्वेता और पलक को साथ देख फैंस उन्हें जुड़वा बहने तक कह देते है। श्वेता ने पति से अलग होने के बाद दोनों बच्चों को अकेले ही पाला है।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...