नई दिल्ली : अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) प्रेग्नेंट हैं। वह अपने दूसरे बच्चे को दुनिया में लाने वाली है। कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani), आकाश अंबानी और श्लोका को मुंबई के पवित्र सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था। श्लोका मेहता को NMACC इवेंट में भी देखा गया था जहाँ मुकेश अंबानी को रेड कार्पेट पर चलते हुए उनका हाथ पकड़े देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
अब सोशल मीडिया पर उनके बेबी शॉवर(Shloka Mehta Baby Shower) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ हँसती हुई, बहुत खुश नजर आ रही हैं। श्लोका ने एक मिड-लेंथ ड्रेस पहनी हुई है और उनके सिर पर भी फूलों का एक टियारा है।
View this post on Instagram
कमरे को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। NMACC के लॉन्च के बाद से श्लोका को कई बार उनके परिवार की टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के आईपीएल मैच और प्रैक्टिसेज में स्पॉट किया गया है। सभी तस्वीरों में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी में चार-चांद लगाने का काम कर रहा था।
आपको बता दें कि आकाश और श्लोका दोनों का पहले से ही एक बेटा पृथ्वी है। श्लोका मेहता हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। आकाश अंबानी के साथ उनकी सालों से दोस्ती थी। श्लोका ने इस इंटीमेट बेबी शॉवर पार्टी के लिए अपने लुक को सिंपल रखते हुए पिंक कलर की प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहनी थी।
View this post on Instagram
NMACC गाला नाइट के दूसरे दिन श्लोका ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया था। शो के दूसरे दिन वह अबू जानी-संदीप खोसला की गोल्डन बॉर्डर वाली चिकनकारी स्कर्ट पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने एक हरे रंग के विंटेज शॉल को टॉप की तरह कैरी किया था। अंबानी परिवार उस समय खबरों में था जब उन्होंने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए ज़ेंडया, टॉम हॉलैंड और गीगी हदीद को भारत बुलाया था।