नई दिल्ली : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी जबरदस्त एक्टिंग और फिल्मों में अपने रोमांस के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) को रोमांस किंग के नाम से भी जाना जाता है। वह अपनी फिल्मों में जादू बिखेर कर रख देते हैं। इतने सालों से काम करने के बाद भी शाहरुख खान का स्टारडम वैसा का वैसा ही है। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते हैं।
वही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बारे में सबसे ज्यादा कोई बात फेमस है तो वह है उनका आईकॉनिक बाहे फैलाने वाला अंदाज। शाहरुख खान जब भी अपनी बाहे फैलाते हैं तो लाखों लड़कियां उन पर फिदा हो जाती है। अभिनेता का बाहें फैलाने वाला अंदाज अब उनका एक स्टाइल बन चुका है। वह फिल्मों के साथ-साथ अब रियल लाइफ में भी इस पोज को देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है शाहरुख खान ने सबसे पहली बार यह पोज़ उनकी फिल्म बाजीगर में दिया था।
शाहरुख खान से मशहूर कोरियोग्राफर रही सरोज खान ने यह पोज़ करवाया था। इस गाने के दौरान शाहरुख खान अपनी बाहें फैलाकर तेरा नाम लिख दिया गाना गाते हैं और इसी फिल्म के बाद से शाहरुख खान को अपना आईकॉनिक सिग्नेचर पोज मिल गया और अब यह उनकी हर फिल्म में देखा जाता है।
शाहरुख खान बहुत जल्द अपनी नई फिल्म के साथ आने वाले हैं। उनकी फिल्म जवान बहुत ही जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आने वाली है।
विजय सेतुपति फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का रोल कैमियो होगा। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्देशक एटली कुमार ने किया है। यह फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब शाहरुख खान के फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।