नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर मीडिया में बने हुए हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म आज यानी 7 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख खान के बंगले यानी मन्नत (Mannat) का असली मालिक कौन है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ-साथ उनका बंगला मन्नत भी काफी मशहूर है।
लोग दूर-दूर से उनका बंगला मन्नत (Mannat) देखने के लिए आते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है उन्होंने अपने सपनों का मन्नत कब खरीदा था। शाहरुख खान के मन्नत (Mannat) के बारे में बात करें तो मुंबई में उनका यह आलीशान घर 200 करोड़ की वैल्यू रखता है। वर्ष 2001 में जब शाहरुख खान ने ‘बाई खुर्शीद भानु’ संजना ट्रस्ट से विला खरीदा था उस समय बंगले की कीमत सिर्फ 13 करोड़ थी।
इसके बाद शाहरुख खान ने सबसे पहले उस बंगले का नाम जन्नत रखा था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने बंगले का नाम बदलकर मन्नत रख दिया। शाहरुख खान से पहले मन्नत के मालिक केकू गांधी थे। उस समय इस बंगले को केकू मंजिल के नाम से पहचाना जाता था। वहां पर गांधी जी के अभिभावक रहते थे।
पीढ़ियों तक चला यह बंगला आखिर में नरीमन अब्बास को विरासत में मिला और इन्हीं से यह बंगला शाहरुख खान ने खरीदा था। शाहरुख खान को यह बंगला इसलिए अच्छा लगा क्योंकि यह समुद्र के किनारे बना हुआ था। आपको बता दे की मन्नत साल 1920 के दशक का ग्रेड तीन विरासत मिला है। जिसमें आधुनिक वास्तुकला और सुंदर नक्काशी बनी हुई है। शाहरुख खान का यह सपनों का घर विंटेज मॉडर्न और स्टाइलिश इंटीरियर सेमिलकर बना है।
इस बंगले में सिर्फ शानदार बेडरूम ही नहीं एक बॉक्सिंग लीग, एक टेनिस कोर्ट और एक बड़ा सा पूल भी मौजूद है। इस बंगले का इंटीरियर डिजाइन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने ही डिजाइन किया है। बंगले को खूबसूरत बनाने के लिए गौरी खान को 4 साल का समय लगा। आज के समय में शाहरुख खान के इस बंगले की कीमत 200 करोड रुपए बताई जाती है।