नई दिल्ली : पंजाबी इंडस्ट्री में काफी खूबसूरत अभिनेत्रियां मौजूद है जो लोगों के दिलों पर छुरिया चलाती है। इन्हीं अभिनेत्री में से एक नाम पंजाबी अभिनेत्री सरगुन मेहता का भी है। सरगुन मेहता आज के समय में पंजाबी इंडस्ट्री की काफी बड़ी अभिनेत्री है। सरगुन मेहता ( Sargun Mehta) ने छोटे परदे से लेकर बड़े पर्दे तक काम किया है और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरा है।
सरगुन मेहता ( Sargun Mehta) आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर हम आपको सरगुन मेहता की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। सरगुन मेहता ने वर्ष 2009 में टीवी सीरियल 12/24 करोल बाग़ से एक्टिंग के पेशे में कदम रखा था। इस सीरियल के अंदर सरगुन सपोर्टिंग रोल में दिखाई दी थी और पहले ही सीरियल से उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग छाप छोड़ दी थी।
इसी शो के दौरान सरगुन मेहता ( Sargun Mehta) की दोस्ती उनके को स्टार रवि दुबे से हुई थी। इस सीरियल में यह दोनों ही कलाकार एक दूसरे के ऑपोजिट थे और इस सीरियल के दौरान ही दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी भी शुरू हुई। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की प्रेम कहानी में पहले तो दोनों की दोस्ती तकरार से हुई थी। सरगुन ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि पहली मुलाकात के दौरान रवि दुबे उन्हें अच्छे नहीं लगे थे।
हालांकि बाद में दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। टीवी अन्य सीरियल में यह दोनों साथ नजर आ चुके हैं, जिनमे डांस रिलेटेड शो नच बलिए भी शामिल है। नच बलिए के दौरान रवि दुबे ने नेशनल टीवी पर सभी के सामने सरगुन को प्रपोज किया था।
इसके बाद वर्ष 2013 में यह कपल धूमधाम से शादी के बंधन में बंध गया था। यह दोनों ही टीवी के सबसे खूबसूरत और मशहूर कपल में से एक है। दोनों की काफी फैन फॉलोइंग है। सरगुन मेहता ने वर्ष 2015 में फिल्म अंग्रेज से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अभिनेत्री कई सुपरहिट पंजाबी फिल्म में नज़र आ चुकी है और उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है।