नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल ने 21 साल बाद भारत के सर मिसेज वर्ल्ड का खिताब सजाया हैं। लास वेगास में हुई मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में कुल 63 देशों की महिलाओं ने भाग लिया था। इसमें सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का ताज हासिल कर लिया है। इस बात का जिक्र मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी किया गया हैं। आपको बता दें कि मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सरगम कौशल की जीत की सूचना को शेयर किया गया हैं।
ज्ञात होकि जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से एक टीचर हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने जीतने के बाद अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है। विजेता का ताज पहनने के बाद भारत की सरगम कौशल खुशी के मारे रोने लगी। उनसे पहले इस खिताब को 21 साल पहले डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने हासिल किया था। अदिति ये क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति एक एक्ट्रेस भी हैं। बतौर एक्ट्रेस उन्होंने भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
सरगम कौशल ने भी जीतने के बाद अपने देशवासियों से अपनी खुशी का जिक्र किया हैं। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि वह कितनी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें 21-22 साल बाद यह ताज वापस मिला है। मैं बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।’ इस पुरस्कार की जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे। बता दें कि मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं की पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है। इस पेजेंट की कल्पना 1984 में की गई थी। पहले इस अवार्ड का नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था।
View this post on Instagram