नई दिल्ली : सचिन तेंदुकलर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर ही चर्चा का विषय बनती हैं। वह इंटरनेट पर काफी सक्रिय रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर अक्सर अपना वीडियो और तस्वीर शेयर करती रहती है। सारा अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की कुछ नई फोटो सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सारा तेंदुलकर बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं। सारा की ये तस्वीरें बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रही हैं। सारा की खूबसूरती की बात करे तो वह किसी ग्लैमरस मॉडल से कम नज़र नहीं आती हैं।
सारा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा हासिल करती हैं। भारत के युवा क्रिकेट प्लेयर शुभमन गिल और सारा के अफेयर की चर्चा भी कई बार सामने आई हैं। सारा तेंदुलकर की जो नई तस्वीर सामने आई है उसमे वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ रही हैं। सारा और सचिन तेंदुलकर की ये तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा गई है। सारा अपने पिता के साथ काफी सादे लुक में नज़र आ रही हैं। सारा का ये लुक फैंस का दिल लूट ले जा रहा है। सारा के खुले बाल उनके हुस्न में चार चाँद लगा रहा है। सारा तेंदुलकर का ये हेयर स्टाइल फैंस को खूब भा रहा है।
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर के बॉलीवुड डेब्यू की बाते काफी समय से चल रही हैं। उनके फैंस भी इसी का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं उनके पिता सचिन की बात करें तो सचिन इन दिनों IPL की तैयारी में जुटे हैं। वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं। सचिन तेंदुलकर मिनी ऑक्शन से पहले बेटी सारा और पत्नी अंजलि के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे थे। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।