Haryana hot : सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज के समय में हर हरियाणवी म्यूजिक फैन काफी अच्छे से जानता है, क्योंकि उन्होंने अपने शानदार डांस प्रदर्शन से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके अक्सर पुराने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह एक पुराने वीडियो में अपने शानदार नागिन डांस से एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं और हर किसी का दिल जीत रही हैं।
उनका यह वीडियो यूट्यूब पर फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें सुपरहिट हरियाणवी गाना थड़ा भरतार पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके डांस में इतनी ऊर्जा नज़र आई की भीड़ में मोजूद लोग भी उनके साथ थिरकने लगे। वायरल हो रहे इस गाने को हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और सुशीला टखर ने मिलकर गाया है।
यह भी पढ़े..Namrata Malla की ये तस्वीर संडे भी बना देगी आपका मूड, दिल धाम के देखें ये तस्वीर..
इस मशहूर हो रहे गाने के लिरिक्स कुलदीप जांगड़ा ने लिखे हैं। वायरल हो रहे इस गाने को अब तक दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में इस गाने को लाइक मिले हुए हैं। सपना चौधरी भारत के सबसे विवादित और सबसे मशहूर टीवी सीरियल बिग बॉस का अभी हिस्सा रह चुकी है।
https://www.youtube.com/watch?v=UMVtr59iy7U
आपको बता दें कि रियलिटी शो, म्यूजिक वीडियो और फिर फिल्मों में जाने से पहले सपना का सफर एक हरियाणवी डांसर के रूप में शुरू हुआ। उन्होंने अभी भी फैंस के लिए परफॉर्म करना बंद नहीं किया है। उनके गाने तेरी आख्या का यो काजल और गजबन: चूंदड़ी जयपुर की आज भी अपनी शैली के सबसे पसंदीदा गानों में से एक हैं।
यह भी पढ़े..Monalisa की इन तस्वीरों ने उड़ा दिया इंटरनेट पर गर्दा, हॉलीवुड एक्ट्रेस का ग्लैमर भी हैं फेल
डीसी मदाना ने तेरी आख्या का यो काजल को स्वर दिया, जिसे यूट्यूब पर 500 मिलियन से अधिक बार देखा गया। आज सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक ब्रांड बन चुकी है। डांसर ने अपनी मेहनत से अपने लिए खुद की एक सपनों की दुनिया खड़ी कर दी है। सपना चौधरी आज एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी बन चुकी है। हाल ही में सपना चौधरी ने फ्रांस में आयोजित होने वाले सबसे मशहूर इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया था। अब अक्सर ही उनके वीडियो तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल होते है और लोगों को पसंद भी आते हैं।